1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 05:10 pm IST

सप्ताह हिन्दू नववर्ष यानी कि नव संवत् 2074 की सुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुध राशि परिवर्तित कर मंगल से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं...

वृष
वृष

वृषभ राशि
इस सप्ताह बुध महाराज राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह परिवर्तन मकान अथवा वाहन खरीदी का योग बना और सांसारिक सुख का संकेत दे रहा है। सप्ताह की शुरूआत में लाभ होगा तथा बड़ों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

माता की नाजुक तबीयत को लेकर थोड़ी – बहुत चिंता रहेगी। वैसे तो, पिछले लंबे समय से माता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता में हैं ही। उधारी, लोन, बाकी भुगतान की वसूली जैसे कार्य हल होंगे। सप्ताह का मध्य भाग खर्चीला एवं तकलीफदायक रहेगा। इस समय आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा।

जीवन साथी के साथ संबंधों में भी मतभेद रहेंगे। व्यर्थ की भाग दौड़ अथवा कोर्ट-कचहरी की तकलीफ हो सकती है। जीवन साथी का स्वास्थ्य आप को बैचेन रखेगा। हालांकि, सप्ताह का अंतिम भाग शुभ फलदायी रहेगा। आप उत्साह से काम कर सकेंगे परंतु गैरजरूरी जल्दबाजी न करें। काम में आंशिक विलंब हो सकता है। जो लोग कमीशन अथवा लेखन का काम करते हैं, उन्हें भी इस समय में फायदा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल