1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 05:10 pm IST

सप्ताह हिन्दू नववर्ष यानी कि नव संवत् 2074 की सुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुध राशि परिवर्तित कर मंगल से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं...

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: इस सप्ताह हिन्दू नववर्ष यानी कि नव संवत् 2074 की सुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुध राशि परिवर्तित कर मंगल से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं। इसके साथ ही बेकार का खर्च, दापत्यं जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी।

ये भी पढ़े

इन दिनों कुछ लोग विवादों में भी उलझेंगे। इसके अलावा ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए तरक्की और फायदे वाला साबित होगा। जानिए आपके लिए ये सप्ताह कैसा साबित होगा।

मेष राशि

इस सप्ताह में बुध महाराज राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यानी की इस रासि के जातकों के जीवन में खई बदलाव आ सकते है। इसके साथ ही यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए विघ्न, तकलीफ और मुसीबतें प्रदान करने वाला बना रहेगा।

इस समय अनिच्छित खर्च होगा और आमदनी की तुलना में खर्च की मात्रा अधिक रहने से आर्थिक खींचतान में दिन व्यतीत करने पड़ेंगे। लाभ प्राप्त करने के लिए आप खूब दौड़ धूप करेंगे परंतु परिणाम न मिलने से मेहनत व्यर्थ जाएगी। कोर्ट-कचहरी और शत्रुओं से भी हानि होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

सप्ताह का मध्यभाग शुभ विचार वाला तथा भाग्योदय करने वाला सिद्ध होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सही निर्णय लेने से आप अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद दांपत्यजीवन में भी सुखद पलों का आनंद ले सकेंगे। किसी उत्तम वस्तु की खरीदी का योग प्रबल बन रहा है।

सप्ताह का अंतभाग कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। इस समय मानसिक चिंता रहने के उपरांत परिवार में थोड़े मतभेद या तनाव का अनुभव होगा। व्यर्थ गुस्सा और हताशा रहने से सोच और पूर्व योजना के अनुसार आपके काम पूर्ण नहीं होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल