1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 05:10 pm IST

सप्ताह हिन्दू नववर्ष यानी कि नव संवत् 2074 की सुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुध राशि परिवर्तित कर मंगल से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं...

मिथुन
मिथुन

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह की शुरूआत और मध्यभाग आपके लिए शुभ रहेगा। आपको आर्थिक लाभ और आय उधार वसूली के लिए शुभ समय है। व्यवसाय-नौकरी में भी लोगों की मदद मिलेगी। मित्रों का सहयोग और बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपको अनेक प्रकार से लाभ दिलाएगा। हालांकि, इस समय परिवार की खुशी के लिए, महंगा सामान अथवा आभूषण, सोना, चाँदी की खरीद में अधिक खर्च होगा।

सप्ताह का अंतिम समय आपके लिए थोड़ा विघ्न और तकलीफ दायक है। इस समय मानसिक दुविधा और चिंता का भी अनुभव होगा। व्यग्रता और गुस्से के कारण किसी के साथ संबंध न बिगड़े, इस बात का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। इस समय चाँदी की वस्तु धारण करें अथवा चाँदी के वर्तन में पानी पीने से गुस्से के ऊपर नियंत्रण रहेगा। सप्ताह का अंतिम दिन कुल मिलाकर शुभ रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल