1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: नया बिजनेस शुरु करने और नौकरी में मिलेगी इस सप्ताह इन राशियों को तरक्की

साप्ताहिक राशिफल: नया बिजनेस शुरु करने और नौकरी में मिलेगी इस सप्ताह इन राशियों को तरक्की

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2017 12:00 pm IST,  Updated : Nov 06, 2017 12:00 pm IST

इस सप्ताह शनि का प्रभाव हर राशि पर पड़ रहा है। जिसके कारण सबके लिए यह सप्ताह खास होगा। इसके साथ ही वृश्चिक राशि पर बुध का प्रभाव रहेगा और इस सप्ताह सूर्य भी विशाखा नक्षत्र में जा रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह....

horoscope
horoscope

सिंह राशि
 आपको अपनी वित्तीय स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है, इसमें सुधार करने के लिए आप कोई नई योजना भी बना सकते हैं। प्रेम संबन्ध सामान्य रहने के आसार हैं, सहभागी को कम वक्त दे पाएंगे। छोटी मोटी यात्रा की जा सकती हैं, मगर ये उतनी सफल नहीं होंगी जितनी आपको उम्मीद हैं।

तुला में सूर्य के प्रभाव के चलते आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ यात्रा और भ्रमण के योग हैं। प्रेम संबन्ध अच्छे रहेंगें और नीजि जीवन अदभुत। व्यावसायिक कार्यों के लिए वक्त कम ही दे पाएंगे। बाकी आप इस वक्त का भरपूर आनंद उठाएंगें। वित्तीय लाभ के भी योग बन रहे हैं, साथ ही किसी पुराने मित्र या संबन्धी से भी मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि में बुध के प्रभाव के चलते आपकी मां की सेहत में सुधार आएगा। नए दोस्त बन सकते हैं, जिनके साथ आप अच्छा वक्त व्यतीत करेंगें। प्रेम संबंधो के लिए भी ये वक्त अच्छा हो सकता है।

कन्या राशि
 कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह में वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। संपति संबन्धी कार्य करने वालों को फायदा हो सकता है। क्रय विक्रय के लिए भी ये समय आपके हित में रहेगा। विधार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा वक्त है।

तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से आपके खर्चे बढ सकते हैं इसलिए अगर आप बचत नही कर सकते तो ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की कोशिश करें। अपने भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का ये उचित वक्त है। अपने शब्दों पर ध्यान दे क्योंकि आपके कटु शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती हैं। अच्छे व्यवहार से आप अपने जीवन में खुशियां ला सकते हैं। सेहत के हिसाब से ये सप्ताह ठीक ठाक रहेगा प्रेम संबन्ध अच्छे रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा और आप रोमांटिक मूड में रहेंगें।

वृश्चिक राशि में बुध के विस्थापन के कारण सगे संबन्धियों द्वारा मतभेद पैदा करने की कोशिश होगी, आपको संयम से काम लेना होगा। सामाजिक स्तर पर भी समझदारी से काम लेना पड़ेगा। हो सकता है आप खुद को थका हुआ और आलसी महसूस करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल