1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:12 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा होगा। 29 जनवरी से राहु और केतु भी अपनी राशि बदलने वालें है जिसके कारण सभी की राशि में अच्छे और बुरे प्रभाव पड सकते है। जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

राशिफल- India TV Hindi
राशिफल

नई दिल्ली: यह सप्ताह आपके लिए कैसा होगा। 29 जनवरी से राहु और केतु भी अपनी राशि बदलने वालें है जिसके कारण सभी की राशि में अच्छे और बुरे प्रभाव पड सकते है। जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

ये भी पढ़े- गुरू चलेंगे 4 महीने अब उल्टी चाल, जानिए किस राशि के लोग रहेगे मालामाल

मेष राशि

यह सप्ताह आपकी राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। सप्ताह का शुरूआती समय शुभ रहेगा। खासकर नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है। जो फ्रीलांसिंग अथवा फुटकर कामकाज करते हैं तो उन्हें नये कॉन्ट्रेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ, छोटी यात्रा, नया उद्यम और विचार प्रभावी रहेंगे।

सप्ताह के मध्य भाग में कुल मिलाकर शुभ-अशुभ मिश्र प्रभाव वाला देखने को मिलेगा। इस समय हृदय में थोड़ी अशांति और बैचेनी रहेगी।

जो भविष्य के लिए भी शुभदायी सिद्ध होगा। ससुराल पक्ष अथवा पत्नी से लाभ की आशा रखें। व्यवसायिक कार्यों में आप बौद्धिक कुशलता से खूब अधिक कमाई करेंगे। धार्मिक स्थल के प्रवास का कार्यक्रम बनने की संभावना भी गणेशजी देख रहे हैं।

वृषभ राशि
इस सप्ताह की शुरूआत में आप काम व नौकरी खोजने अथवा कोई व्यवसायिक सौदा करने हेतु छोटी यात्रा करेंगे, ऐसा योग बन रहा है। पारिवारिक प्रसंग व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी प्रवास का कार्यक्रम बने, ऐसा योग दिखाई दे रहा है। कार्यसिद्धि के लिए अनुकूल समय है, इसलिए अभी शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलने के योग प्रबल बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल