1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:12 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा होगा। 29 जनवरी से राहु और केतु भी अपनी राशि बदलने वालें है जिसके कारण सभी की राशि में अच्छे और बुरे प्रभाव पड सकते है। जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

कन्या
Image Source : PTIकन्या

कन्या राशि
सप्ताह की शुरूआत में आपको सभी प्रकार के लाभ मिल सकेंगे। आमदनी उधारी और वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। मानसिक सुख शांति मिलेगी यदि हर काम में मित्रों और बड़ों का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

सप्ताह के मध्यभाग में चंद्र के गुरू और राहु पर से भ्रमण अप्रत्याशित खर्च अथवा नुकसान कराएगा। विद्यार्थियों को अध्ययन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। शिक्षण संबंधी भावी योजना के विषय में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होगा।

किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर गलत निर्णय न हो जाए, इसका विशेष ध्यान रखें। किसी व्यक्ति से धोखाधड़ी अथवा नुकसान से भी सावधान रहें। कोर्ट संबंधी मामलों का अभी समाधान होने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

नया दावा अथवा केस करना भी फिलहाल टालें। जीवन साथी के साथ व्यर्थ के विषयों में गलतफहमी होगी। सप्ताह के अंतिम भाग में आप आनंद-उत्साह से काम कर सकते हैं और अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा योगदान प्रदान कर सकते हैं। इससे व्यवसायिक ख्याति में वृद्धि होगी।

नौकरी में आपको बॉस की तरफ से हर प्रकार से सहयोग मिलेगा और आप स्वयं के कौशल से प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। व्यापार में कोई भागीदार हो तो संबंधों में गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें।

अगली स्लाइड में पढें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल