1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:12 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा होगा। 29 जनवरी से राहु और केतु भी अपनी राशि बदलने वालें है जिसके कारण सभी की राशि में अच्छे और बुरे प्रभाव पड सकते है। जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

सिंह
सिंह

सिंह राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि नहीं बदल रहा है। परंतु, शुरूआत में चंद्र आपकी राशि से व्यय भाव में भ्रमण करेगा। जो आप से थोड़ा खर्च कराएगा। सप्ताह के अंतिम भाग में भी परिवार पर खर्च की संभावना बढ़ेगी।

जिससे यह सप्ताह आपको थोड़ी-बहुत मात्रा में चिंता-उपाधि कराएगा। जीवन साथी के साथ भी तकरार न हो, इसका ध्यान रखें। वैसे भी आपके सप्तम भाव में केतु का भ्रमण चल रहा है। इस सप्ताह के मध्यभाग में गुरू-राहु पर से चंद्र का भ्रमण आप को कार्य में अवरोध और मानसिक दुविधा में डालेगा।

इससे कोई निर्णय लेने में उलझन खड़ी होगी। मानसिक व्यग्रता के कारण परिवार में क्लेश और मतभेद रहने की भी संभावना बन रही है। जो सिंह जातक खेल कूद क्षेत्र में हैं, उन्हें वर्तमान समय में जीत मिलने और प्रगति होने की बढ़िया संभावना दिखाई दे रही है।

आप किसी परिस्थिति के सामने संघर्ष करने के मूड में रहेंगे। विदेश से फायदा होगा अथवा विदेश का ऑफर आए, ऐसा भी हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल