1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:12 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा होगा। 29 जनवरी से राहु और केतु भी अपनी राशि बदलने वालें है जिसके कारण सभी की राशि में अच्छे और बुरे प्रभाव पड सकते है। जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

कर्क
Image Source : PTIकर्क

कर्क राशि
इस सप्ताह की शुरूआत में आप स्वयं के काम उत्साहपूर्वक कर सकेंगे और परिजनों के साथ भी सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे।व्यवसाय और नौकरी में आप पर्याप्त ध्यान देकर हर मोर्चे पर संतुलन बना सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग किसी भी विषय में वैचारिक भ्रम और तकलीफ रहने की संभावना है। जीवन साथी के साथ भी अहं के टकराव से तनाव खड़ा होगा। परिवार में भी थोड़ा क्लेश और तनाव प्रतीत होगा। इस समय में संभव हो वहाँ तक पारिवारिक विवादों को टालने की कोशिश करें।

इस पूरे वर्ष के दौरान किसी कारण से परिवार से दूर रहने का योग भी बन सकता है। सप्ताह के अंतिम दो दिन आपके लिए शुभ रहेंगे, और इस समय में नौकरी या व्यवसाय से संबंधित कोई शुभ निर्णय लेंगे।
व्यवसायिक हेतु से आप यात्रा करेंगे और उसमें सफलता मिलने की संभावना प्रबल है। आप भाग्य के भरोसे बैठने के स्थान पर स्वयं की मेहनत और कुशलता से आगे बढ़ने पर अधिक बल देंगे।

अगली स्लाइड में पढें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल