1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:12 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा होगा। 29 जनवरी से राहु और केतु भी अपनी राशि बदलने वालें है जिसके कारण सभी की राशि में अच्छे और बुरे प्रभाव पड सकते है। जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

तुला
तुला

तुला राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। परंतु, बुध वक्री से मार्गी हो रहा है। वर्तमान समय में जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं अथवा वीजा की प्रक्रिया में हैं, उनकी अनुकूलता बढेगी।

किसी लंबे प्रवास अथवा यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है। इस सप्ताह आपका आमदनी उधार-वसूली और अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। शुरूआती दो दिनों में मानसिक व्याकुलता कम रहने के कारण आपके कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। सप्ताह का मध्यभाग शुभ रहेगा।

हालांकि, हर निर्णय लेने में दुविधा बनी रहेगी। सप्ताह के अंतिम दो दिन खर्च की चिंता रहेगी और स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी तकलीफ रहेगी। भाग दौड़ अथवा मेहनत के अनुसार लाभ नहीं होगा, जिससे नाराजगी रहेगी।

वर्तमान समय में गुरू ग्रह वक्री होने से आप नया उद्यम नहीं कर सकेंगे अथवा उद्यम करने से मुश्किल में पड़ सकते हैं। नौकरी में भी थोड़े समय तक दुविधा बनी रहेगी तथा किसी काम में भूल न हो जाए, इसका भी ध्यान रखें।

अगली स्लाइड में पढें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल