1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:12 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा होगा। 29 जनवरी से राहु और केतु भी अपनी राशि बदलने वालें है जिसके कारण सभी की राशि में अच्छे और बुरे प्रभाव पड सकते है। जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

धनु
धनु

धनु राशि
इस सप्ताह कोई ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है, परंतु सभी मार्गी अवश्य हो रहे हैं यह वैवाहिक जीवन और व्यापार के लिए शुभ साबित होगा। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके विघ्न, तकलीफ और थोड़ी मानसिक उथलपुथल करवाने वाला रहेगा।

भाग्य में भी अवरोध का अनुभव होगा। लंबी यात्रा या धार्मिक कार्यों में भाग लेने के लिए यात्रा में किसी न किसी कारण से विलंब अथवा रुकावट का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय की मात्रा बढ़िया रहेगा और आप व्यवसायिक विस्तार की योजना भी बना सकते हैं।

 इस समय कदाचित आपसे अपने काम निकालेंगे और जब आपको दूसरों की मदद की आवश्यकता होगी। तब उनके मुंह फेर लेने की संभावना दिखाई दे रही है। विशेषकर दूसरों पर आँख बंद करके विश्वास करने से बचें।

कानूनी मामलों तथा दस्तावेजी प्रक्रियाओं में भी सावधानी बरतने की सलाह है। उत्तरार्ध के समय में उधारवसूली अथवा लोन जैसे कार्यों में सफलता मिल सकती है। सप्ताह के अंतिम दिन विशेषकर आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। आवश्यक हो तो वकील और विद्वानों की सलाह लेकर आगे बढ़ें।

अगली स्लाइड में पढें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल