1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:12 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा होगा। 29 जनवरी से राहु और केतु भी अपनी राशि बदलने वालें है जिसके कारण सभी की राशि में अच्छे और बुरे प्रभाव पड सकते है। जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

कुंभ
कुंभ

कुंभ राशि
इस सप्ताह के दौरान आप को तबीयत की विशेष संभाल करनी पड़ेगी। ब्लड प्रेशर की तकलीफ, डायबिटीज हो तो आँखों को नुकसान होने की संभावना अधिक रहेगी। जिन जातकों का दिल कमजोर है, वे अधिक विचार न करें। सूर्य के घर में गुरू होने से आप के जीवन साथी के अहं में वृद्धि होगी परंतु साथ ही धार्मिक रुचि में भी वृद्धि होगी। आप के प्रति उसकी आत्मीयता बढ़ेगी।

सर्दी, कफ की प्रकृति वाले जातक जहाँ तक संभव हो पानी से दूर रहें। सप्ताह के अंत में राहु आपके सप्तम स्थान में और केतु आपके शरीर स्थान से गुजरेगा, इससे आपके दाम्पत्य जीवन में विसंवाद होने की संभावना है।

फरवरी की शुरूआत से ही आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सप्तम स्थान में गुरू-राहु का चंडाल योग बनने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की तैयारी रखनी ही पड़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और मन को अधिक नकारात्मक विचारों से दूर रखें।

अगली स्लाइड में पढें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल