1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:12 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा होगा। 29 जनवरी से राहु और केतु भी अपनी राशि बदलने वालें है जिसके कारण सभी की राशि में अच्छे और बुरे प्रभाव पड सकते है। जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

वृश्चिक
Image Source : PTIवृश्चिक

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। वर्तमान समय में, जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनको काम में छोटी लापरवाही का भी बड़ा नुकसान भोगना पड़ेगा। इसलिए सतर्कता रखें क्योंकि आपके दशम भाव में राहु पर चंद्र गुजर रहा है और इस समय आप को शनि की साढ़े साती चल रही है।

इसलिए आप के ऊपर शनि और राहु दोनों का नकारात्मक असर रहेगा। व्यावसायिक मोर्चे पर संभव हो वहां तक बड़ा जोखिम लेना टालें। विस्तार के कार्यक्रम में भी संभव हो वहाँ तक बड़ा निवेश न करें अन्यथा पासा उल्टा पड़ सकता है।

सप्ताह की शुरूआत में भाग्य का सहयोग मिलता रहने से आशानुरूप काम हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए सरकारी अथवा कानूनी कार्यों का समाधान आने की भी आशा रख सकते हैं। सप्ताह के मध्यभाग में आर्थिक अथवा बिजनेस संबंधी कार्यक्रम में कोई दुविधा अथवा उलझन का अनुभव होगा। इस समय लिए गए निर्णयों के कारण नुकसान भी हो सकता है इसलिए दो दिन राह देखें।

सप्ताह का अंतिम भाग आर्थिक लाभ दिलाने वाला है। आमदनी से स्रोत बढ़ाने अथवा वर्तमान स्रोत में अधिक आमदनी पैदा करने के लिए आप सक्रिय होंगे। मित्रों और बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा।

अगली स्लाइड में पढें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल