1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 25, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 06:12 pm IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा होगा। 29 जनवरी से राहु और केतु भी अपनी राशि बदलने वालें है जिसके कारण सभी की राशि में अच्छे और बुरे प्रभाव पड सकते है। जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह। जानिए राशि अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

मकर
Image Source : PTIमकर

मकर राशि
इस राशि के जातक को सप्ताह के पूर्वार्ध में चिंताएं कम होती दिखाई देंगी, जिससे आनंद और उत्साह में वृद्धि होगी। समय पर कार्य पूरा होने से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। साथ ही साथ आपके विचारों में चंचलता बढ़ेगी और भावुकता की मात्रा अधिक रहने से कितने ही निर्णय लेने में आप दिमाग के बदले दिल की बात पर अधिक ध्यान देंगे। दांपत्यजीवन की मिठास में वृद्धि होगी।

पति-पत्नी एकदूसरे को समझने का प्रयास करेंगे और जीवनसाथी की जवाबदारी निभाने के लिए परस्पर निकट आएंगे। 29 तारीख से राहु आपकी राशि से आठवें भाव में आएगा जबकि केतु द्वितीय भाव में आएगा, जिससे आपकी आय कम होती दिखाई देगी।

यदि बचत पर ध्यान नहीं देंगे और बेहताशा खर्च करेंगे तो उधार लेने की नौबत आ सकती है। विदेश से जुड़े व्यापार के काम में लाभ रहेगा। परिजनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। नर्इ जायदाद खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अभी ग्रहों का साथ मिल रहा है। संतान को लेकर चिंता में कमी आएगी।

काम को लेकर भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अपनी आमदनी में वृद्धि करने में सक्षम होंगे। जिसमें कॉन्ट्रेक्ट या फ्रीलन्सिंग भी शामिल है। आपके उत्तम कार्य प्रदर्शन के कारण अवार्ड या इन्सेंटिव के रूप में भी पैसा मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े जातक आर्थिक लेनदेन में थोड़ी भी लापरवाही न बरतें।

अगली स्लाइड में पढें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल