Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ जाने से पहले आधारकार्ड समेत जमा करने होंगे ये डॉक्युमेंट्स, वरना नहीं कर पाएंगे यात्रा

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ जाने से पहले आधारकार्ड समेत जमा करने होंगे ये डॉक्युमेंट्स, वरना नहीं कर पाएंगे यात्रा

Written by: Himanshu Tiwari Published : Jun 14, 2022 04:55 pm IST, Updated : Jun 14, 2022 05:29 pm IST

Amarnath Yatra 2022: 30 जून से शुरू हो अमरनाथ यात्रा को लेकर चाकचौबंद पूरी तरह से मुस्तैद है। इस यात्रा के लिए यात्रियों को जरूरी डॉक्युमेंट साथ लाने होंगे।

Amarnath Yatra 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Amarnath Yatra 2022

Highlights

  • अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को खत्म होगी
  • यह यात्रा 43 दिन चलेगी
  • इस यात्रा की शुरुआत 30 जून से हो रही है

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इस बार नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में इस बात पर जोर दिया गया है कि अमरनाथ यात्रियों को आधार कार्ड नंबर जमा करना होगा। नोटिफिकेशन में जारी नियम के अनुसार, मंजूरी के बाद जो तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए जाना चाहते हैं, उनके पास आधार कार्ड या आधार का प्रमाण देना होगा। इस अधिसूचना के जारी होने के बाद से विशिष्ट दिशानिर्देशों का भी पालन किया जाना जरूरी कर दिया गया है। 

 Amarnath Yatra 2022
Image Source : TWITTER/@ANI Amarnath Yatra 2022

बता दें कोरोना महामारी की वजह से दो साल बाद अमरनाथ यात्रा शुरू की जा रही है। यह यात्रा 30 जून से शुरू होकर यह 11 अगस्त तक समाप्त होगी है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। 

वहीं अमरनाथ यात्रा की शुरुआत से पहले आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान शिव के पवित्र गुफा मंदिर में पहली पूजा की गई।

इन बातों को ध्यान में रख कर संपन्न की जाएगी अमरनाथ यात्रा

  • सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करना होगा।
  • यात्रा की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को तकनीक का इस्तेमाल करना होगा।
  • अधिकारियों को समय रहते सुरक्षा व्यवस्था की जांच करनी होगी।
  • गाड़ी, घर, चिकित्सा के जरूरी सामान, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन आदि उपलब्ध कराया जाएगा।

सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

इस बीच अमरनाथ यात्रा से पहले फिर से आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, सोपोर एनकाउंटर के दौरान जो ग्रुप फरार हुआ था वे ढेर हुए आतंकी ही हैं। उनकी गतिविधियों पर पुलिस नजर रखी रही है। पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ को बड़ी सफलता बताया। 

 

एक अन्य ट्वीट में कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी आतंकियों को उनके पाकिस्तानी आकाओं ने भेजा था। उसके साथ एक स्थानीय आतंकवादी भी था।

ये भी पढ़िए -

Shukra Gochar: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर बना रहा है महालक्ष्मी योग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बारिश

Vat Savitri Purnima Vrat 2022: 14 जून को है वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement