1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रूठी किस्मत पर मेहरबान होंगे नवग्रह, कीजिए आटे से जुड़ा ये आसान सा उपाय

रूठी किस्मत पर मेहरबान होंगे नवग्रह, कीजिए आटे से जुड़ा ये आसान सा उपाय

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2022 01:54 pm IST,  Updated : Apr 20, 2022 01:54 pm IST

अगर जिंदगी में परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रही तो किचन में रखा आटा आपकी इन दिक्कतों को दूर सकता है। जानिए कैसे

flour remedy- India TV Hindi
flour remedy Image Source : INDIA TV
हिंदू धर्म में नवग्रहों का बहुत महत्व है। लेकिन ग्रहों के परिवर्तन और गोचर के चलते हर किसी को जिंदगी में कभी कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ आसान ज्योतिष उपाय इन ग्रहों के रूठे स्वभाव को शांत करके जिंदगी में फिर से बहार ले आते हैं। 
 
ऐसा ही एक उपाय है आटे का उपाय। जी हां वही आटा जिसे आप रोज किचन में देखते हैं। इसी अन्न यानी आटे की बदौलत मां अन्नपूर्णा सबका पेट भरती है और जीवन में सुख शांति बनाए रखती हैं। इसी आटे के कुछ आसान से उपाय करके लोग जीवन में आ रही परेशानियों को दूर कर सकते हैं। 
 
1. अगर आर्थिक परेशानी हो रही है,घर में आय नहीं आ रही, कर्ज का बोझ बढ़ गया है तो बृहस्पतिवार के दिन किचन में आटा गूंथते समय थोड़ा सा गुड़ मिलाकर उसकी लोई गाय को अपने हाथों से खिलाएं। इससे ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख शांति समृद्धि आती है।
 
2. अगर परेशानियां साथ नहीं छोड़ रही, बनते बनते काम बिगड़ जाते हैं तो आटे में चीनी मिलाकर घर के आस पास चीटिंयों को खिलाने से दिक्कतों में राहत मिलती है।
 
3. जीवन में अगर कोशिश करने के बाद भी तरक्की नहीं मिल रही, बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा तोत आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाना चाहिए। इससे भाग्य प्रबल होता है औऱ बिजनेस चल निकलता है। 
 
4. अगर नौकरी नहीं मिल रही है, आजीविका का साधन नहीं मिल रहा है तो रविवार को आटा गूंथते समय गुड़ मिलाकर लोई बनाकर गाय को अपने हाथ से खिलाएं। इससे नौकरी और आजीविका में आ  रही दिक्कतें ठीक होंगी। 
 
डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल