1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि पर इन मैसेज, तस्वीरों के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि पर इन मैसेज, तस्वीरों के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2022 11:12 pm IST,  Updated : Mar 31, 2022 11:12 pm IST

Chaitra Navratri 2022: इस बार चैत्र नवरात्रि का त्योहार 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है और 11 अप्रैल को 2022 तक रहेगा।

Chaitra Navratri 2022- India TV Hindi
Chaitra Navratri 2022 Image Source : INDIA TV

चैत्र नवरात्रि 2022 | मां दुर्गा की उपासना के लिए खास महत्व रखने वाले चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा के दिन के हो जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि का त्योहार 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहा है और 11 अप्रैल को 2022 तक रहेगा। इस दिन माता के कलश स्थापना या घट स्थापना का खास महत्व है। माता के उपासक पूरे नौ दिन तक अलग अलग रूप में माता की पूजा करते हैं। इस खास मौके पर अपने करीबियों और दोस्तों को भेजें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

Chaitra Navratri 2022
Image Source : INDIA TVChaitra Navratri 2022

मां का रूप का मनभावन,

तन, मन और जीवन हो गया पावन,
मां के कदमों की आहट से
गूंज उठा मेरा घर आंगन।
शुभ नवरात्रि 2022

Chaitra Navratri 2022
Image Source : INDIA TVChaitra Navratri 2022

 
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
शुभ नवरात्रि 2022

Chaitra Navratri 2022
Image Source : INDIA TVChaitra Navratri 2022

दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकट को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली,
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।
शुभ नवरात्रि 2022

Chaitra Navratri 2022
Image Source : INDIA TVChaitra Navratri 2022

 
माता जगदंबा करें आपका कल्याण
माता दुर्गा करें आपकी सुरक्षा
मां अन्नपूर्णा भरें घर का भंडार
माता सरस्वती करें ज्ञान का संचार
इसी कामना के साथ
आपको नवरात्रि की शुभकामनाएं।

Chaitra Navratri 2022
Image Source : INDIA TVChaitra Navratri 2022

 
नव कल्पना, नव ज्योत्सना
नव शक्ति, नव आराधना
नवरात्रि पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।
शुभ नवरात्रि 2022

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल