1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: बहुत से गुणों के बाद भी एक दोष सभी अच्छाइयों पर फेर देता है पानी

Chanakya Niti: बहुत से गुणों के बाद भी एक दोष सभी अच्छाइयों पर फेर देता है पानी

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : May 09, 2022 07:22 pm IST,  Updated : May 09, 2022 07:22 pm IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में बताया है कि कैसे एक दोष सभी गुणों को नष्ट कर देता है।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti: आचार्य विष्णु गुप्त जिसे दुनिया आचार्य चाणक्य के नाम से जानती है। आचार्य चाणक्य की बातें आज के वक्त में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनकी अपने समय में थी। उन्होंने सफल जीवन के लिए कई मंत्र दिए, जिसका संकलन उन्होंने कालजयी पुस्तक अर्थशास्त्र में किया है। आइए आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में बताया है कि कैसे एक दोष सभी गुणों को नष्ट कर देता है। नीतिशास्त्र में आचार्य चाणक्य ने बताया है, "बहुत से गुणों के होने के बाद भी सिर्फ एक दोष सब कुछ नष्ट कर देता है।"

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट के पौधे,परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

आचार्य चाणक्य के इस कथन का स्पष्टीकरण यह है कि मनुष्य में अगर एक भी दोष साबित हो जाते हैं वह दूसरों सभी गुणों पर भारी पड़ जाते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी व्यक्ति को जानते हो और उसके अंदर आपको कोई भी बुराई नहीं दिखती हो तो आप उसकी कंपनी खूब एन्जॉय करते हो। यहां तक कि उस शख्स के साथ आपको उठना बैठना और बात करना भी बहुत पसंद होता है। अगर एक बार दिमाग में उसका नाम आ जाए तो चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ जाती है। इसके उलट अगर आपको उसके बारे में कोई ऐसी बात पता चल गई जिसकी आपने कल्पना भी ना की हो तो आपका स्वभाव एक दम से बदल जाएगा। 

Chanakya Niti : छात्र-छात्राओं के लिए काम की हैं चाणक्य जी द्वारा बताई गई ये बातें, करियर में दिलाती हैं सफलता

उसका नाम सुनते ही चेहरे पर से मुस्कान गायब हो जाएगी। कई बार तो आप उस व्यक्ति से इतने खफा हो जाते हैं कि उसका नाम सुनते ही चिड़चिड़ाहट होने लगती है। इसका यही अर्थ है कि सामने वाले इंसान के अंदर आपको ऐसी एक कमी दिख गई कि उस व्यक्ति के अंदर मौजूद अनगिनत गुण भी आप नजर अंदाज कर रहे हैं। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि बहुत से गुणों के होने के बाद भी सिर्फ एक दोष सब कुछ नष्ट कर देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल