1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: भूलकर भी इन बातों को दूसरों से न करें साझा, लोग उठा सकते हैं फायदा

Chanakya Niti: भूलकर भी इन बातों को दूसरों से न करें साझा, लोग उठा सकते हैं फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2022 06:38 am IST,  Updated : Apr 08, 2022 06:38 am IST

आचार्य चाणक्य की अर्थ और ज्ञान से भरपूर नीतियां आज भी जनता को समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं।

chanakya niti - India TV Hindi
chanakya niti  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आचार्य चाणक्य की अर्थ और ज्ञान से भरपूर नीतियां आज भी जनता को समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं
  • ये नीतियां संकट के समय में उबारती हैं सही सलाह देती हैं

चाणक्य जी ने अपने नीति शास्त्र में सफलता प्राप्त करने के साथ ही सुख और शांति से जीवन व्यतीत के करने के लिए भी कई उपाय बताए हैं। आचार्य चाणक्य की अर्थ और ज्ञान से भरपूर नीतियां आज भी जनता को समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। आचार्य चाणक्‍य ने समयकालीन अनुभवों के आधार पर आकलन करते हुए पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्‍य जीवन और समाज से जुड़े कई मसलों पर अपनी राय दी है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। ये नीतियां संकट के समय में उबारती हैं सही सलाह देती हैं।

चाणक्य जी ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी कुछ बातों का जिक्र किया है, जिन्हें व्यक्ति को अपने जीवन में किसी से भी शेयर नहीं करना चाहिए तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-

पैसों की हानि के बारे में किसी को न बताएं-

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि किसी मनुष्य को व्यापार में पैसों की हानि हो जाए तो दूसरों के सामने इसका जिक्र नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपके विरोधी आपको कमजोर मानकर आप पर हावी हो जाएंगे और दूसरे लोग आपको बेकार मानकर आपसे दूरी बना लेंगे। ऐसे में नुकसान की बात किसी को न बताएं और समाज में अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र ना करें।

Rahu ketu gochar : राहू केतु हमेशा नुकसान नहीं करते, कुंडली में यहां बैठे हों तो हमेशा भरी रहती है जेब

कमजोरी का कभी न करें खुलासा-
आपने अक्सर सुना होगा कि कभी भी किसी को अपनी कमजोरी के बारे में नहीं बताना चाहिए इससे लोग आपका फायदा उठाते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि व्यक्ति अंदर से काफी टूट होता है, ऐसे में कभी-कभी परिवार भी उसका साथ छोड़ देता है। मुश्किल वक्त में साथ देने वाले लोग ही आपके अपने होते हैं बाकी किसी दूसरे को आपके दर्द का कोई अहसास नहीं होता।

पत्‍नी के ऐब या अवगुण न करें साझा-
अगर किसी की पत्‍नी में कोई ऐब या अवगुण हो, वह आपके साथ लड़ाई करे या आपका अपमान ही कर दे, तब भी यह बात दूसरों के सामने नहीं कहनी चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति को समाज में छवि खराब होने का खतरा  रहता है औऱ दांपत्य जीवन दूसरों के लिए मजाक का विषय बन जाता है।

भाग्य के दरवाजे खोल देगा केसर का ये छोटा सा उपाय, मांगलिक दोष के साथ साथ दूर होगी पैसे की तंगी

अपने दुख-
अपने दुख-परेशानियां भी हर किसी को नहीं बतानी चाहिए, क्‍योंकि ये लोग मदद तो नहीं करेंगे, उल्‍टा आपका मजाक उड़ाएंगे। 

किसी से मिला है धोखा तो दूसरे को न बताएं-
यदि किसी ने आपको धोखा दिया है तो भी इस बात का जिक्र दूसरों से ना करें, ऐसा करने पर लोग आपको कमजोर दिमाग या उदार समझकर आपके साथ धोखेबाजी कर सकते हैं, इसलिए ऐसी बातों का जिक्र करके अपनी छवि को कमतर नहीं करना चाहिए। इससे समाज में आपकी स्थिति कमजोर होगी और लोग आपकी बातों को भी गंभीरता से नहीं लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल