1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: ऐसे लोगों के साथ रहकर व्यर्थ होता है समय, घर कर लेते हैं नकारात्मक विचार

Chanakya Niti: ऐसे लोगों के साथ रहकर व्यर्थ होता है समय, घर कर लेते हैं नकारात्मक विचार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2021 12:17 pm IST,  Updated : Dec 18, 2021 12:19 pm IST

अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

chanakya niti - India TV Hindi
चाणक्य नीति  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • जीवन में सफल बनना तो हमेशा उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक विचारों से भरे लोगों के साथ रहें।
  • जो इंसान दुष्ट स्वभाव को हो या फिर अकारण ही लोगों को नुकसान पहुंचाता हो, उससे दूर रहें।

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे।आज का ये विचार ऐसे लोगों पर आधारित है जिनके आस-पास रहने से समय बर्बाद होता है। 

Chanakya Niti: शत्रु से भूलकर भी न करें इन दो बातों की जिक्र, झेलना पड़ सकता नुकसान

मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च। 

दु:खिते सम्प्रयोगेण पण्डितोऽप्यवसीदति।।

इस श्लोक के माध्यम से चाणक्य ये बताना चाहते हैं कि कभी भी मूर्ख शिष्य को उपदेश नहीं देना चाहिए। इसके अलावा चरित्रहीन स्त्री का पालन-पोषण करना या दुखी व्यक्ति के साथ रहने से आप सदैव परेशान रहते हैं।

चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहने का प्रयास करना चाहिए जो दुखी और निराश रहते हैं। ये लोग नकारात्मक ऊर्जा से भरे होते हैं। इनका साथ आपको आगे बढ़ने से रोकता है। जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो सदैव ऐसे लोगों की संगत करें जो उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक विचारों से भरे हुए हों।

इसके अलावा जो इंसान दुष्ट स्वभाव को हो या फिर अकारण ही लोगों को नुकसान पहुंचाता हो, उससे दूर रहने में ही भलाई है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक इस स्वभाव के व्यक्ति से दोस्ती व्यक्ति करना भारी पड़ सकता है। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Chanakya Niti: इस तरह के लोग कभी नहीं करते छल, हमेशा रखें अपने करीब

Chanakya Niti: ऐसे लोगों पर नहीं होता किसी बात का असर, जीवनभर रहते हैं दुखी

 Chanakya Niti: इस एक चीज को खरीदने के लिए धन भी नहीं आता काम, समय रहते समझ लें मूल्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल