1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. किसी काम में आ रही है रुकावट तो मंगलवार को हनुमान जी को लगाएं इसका भोग, बनेंगे बिगड़े काम

किसी काम में आ रही है रुकावट तो मंगलवार को हनुमान जी को लगाएं इसका भोग, बनेंगे बिगड़े काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2022 09:47 am IST,  Updated : Feb 15, 2022 09:47 am IST

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इन नामों को सच्चे मन से लेने से आपकी हर मुराद पूरी हो जाती है। अगर आप किसी समस्या में हैं तो भगवान हनुमान के इन नामों का जाप करें।

हनुमान जी- India TV Hindi
हनुमान जी Image Source : FREEPIK

Highlights

  • हिंदू धर्म में हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना गया है
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का मिट्टी का दीपक जलाएं
  • जरूरतमंदों को जरूरी चीजों का दान करें

मंगलवार के दिन विशेष रूप से हनुमान जी को पूजा जाता है। हिंदू धर्म में हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना गया है। इन्हें कई और नामों से जाना जाता है। जैसे कि रामभक्त हनुमान, बजरंगबली, पवनपुत्र, अंजनी पुत्र। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इन नामों को सच्चे मन से लेने से आपकी हर मुराद पूरी हो जाती है। अगर आप किसी समस्या में हैं तो भगवान हनुमान के इन नामों का जाप करें। आपको फल जरूर मिलेगा। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

- मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का मिट्टी का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

-जरूरतमंदों को जरूरी चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर होने की मान्यता है।
-मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद गाय को रोटी खिलाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। 
-धन की कभी कमी न हो इसके लिए मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते लें उसे साफ पानी से धोने के बाद पत्तों पर चंदन से श्री राम लिखें। फिर इन पत्तों को हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा दें। मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। 

इन मंत्रों का करें जाप-
अगर आपके हर काम में कुछ न कुछ रुकावट आ रही हो, बनते काम बिगड़ रहे हों, विवाह में देरी हो रही हो या फिर किसी यात्रा में में जा रहे हैं, तो इन मंत्रों का जाप कर लें। इन मंत्र साधने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और शरीर में चुस्ती, मन में शांति और आत्मा को उत्साह मिलता है। 
-मंगलवार के दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सुबह ओम हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
-आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर
त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात  
- ओम नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा.

चढ़ाएं गुड़ चना-
अगर आपके काम में रुकावट आ रहा है, तो हर मंगलवार हनुमानजी के मंदिर में जाकर गुड़ एवं चने का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। उस प्रसाद को वहीं मंदिर में ही बांट देना चाहिए। रोज सुबह निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए।

ये आर्टिकल जनश्रुतियों औऱ मान्यताओं पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पु्ष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल