1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस पेड़ को लगाने से पुण्य पाती हैं 14 पीढ़ियां, इसकी लकड़ी से क्यों नहीं बनाई जाती घर की चौखट, जानिए

इस पेड़ को लगाने से पुण्य पाती हैं 14 पीढ़ियां, इसकी लकड़ी से क्यों नहीं बनाई जाती घर की चौखट, जानिए

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2022 04:22 pm IST,  Updated : Apr 08, 2022 04:22 pm IST

आम के पेड़ को दैवीय पेड़ कहा जाता है। कहते हैं कि हिंदू धर्म में पूजा पाठ में आम के पत्तों को तोरण और बंदनवार बहुत शुभ माने जाते हैं। 

mango tree in astrology- India TV Hindi
mango tree in astrology Image Source : INDIA TV

आम का पेड़ केवल मीठे औऱ रसीले आम ही खाने को नहीं देता। ज्योतिष में आम के पेड़ को मंगल का कारक बताया गया है। यह मेष राशि का पेड़ माना जाता है औऱ इसके पत्तों की बात करें तो सनातन धर्म में हर पूजा पाठ और मांगलिक काम में आम के पत्तों के बिना पूजा पूरी नहीं मानी जाती। 

घर में तीज त्योहार हो या कोई पूजा पाठ। शादी हो या मुंडन संस्कार, जब तक घर की चौखट पर आम की बंदनवार ना लगे, आम के पत्तों को पूजा के कलश पर ना रखा जाए, पूजा पूरी नहीं लगती। जी हां आम के पत्ते बहुत ही सात्विक माने गए हैं।

आम के पत्ते के बंदनवार से आती है संपन्नता

हिंदू धर्म में मेन गेट पर आम के बंदनवार को लगाने से घऱ में सुख संपन्नता आने की बात कही जाती है। आम का पेड़ और पत्ते शुभता के प्रतीक माने जाते हैं।

कलश पर आम के पत्तों का महत्व 
ज्योतिष शास्त्र में कलश स्थापना औऱ घट स्थापना किसी भी पूजा और मांगलिक काम का सबसे बड़ा काम माना जाता है। जल से भरे कलश पर जब आम के पत्ते लगाए जाते हैं औऱ उस पर नारियल रखा जाता है तो वो देव स्वरूप हो जाता है। कहा जाता है कि ये कलश पूजा पाठ में देवों की उपस्थिति का कारक होता है। आम के पत्तों को भगवान के अंग और नारियल को सिर के तौर पर देखा जाता है। 

हिंदु शास्त्रों में आम के पेड़ को दैवीय पेड़ कहा गया है। कहा जाता है कि आम के एक पेड़ को लगाने से संबंधित व्यक्ति की 14 पीढ़ियों को पुण्य मिलता है। हालांकि आम के पेड़ को घर और आंगन में नहीं लगाने की सलाह दी जाती। इसलिए इसे बाग या घर के आस पास कहीं रोपा जाना अच्छा होता है।

काम में सफलता दिलाते हैं आम के पत्ते
किसी जरूरी काम से घर से बाहर जा रहे हैं तो आम के पत्ते को कलावे के साथ कपड़ों के अंदर ही अपनी बांह पर बांध लीजिए। 

आम की लकड़ी दरवाजे बनाने में ना लगाएं
कहा जाता है कि घर बनवाते वक्त आम की लकड़ी से दरवाजा या चौखट बिलकुल नहीं बनवानी चाहिए। चूंकि यह देवों का प्रतिनिधि पेड़ माना जाता है इसलिए चौखट पर लगने के बाद लोगों के पैर इससे ना छुएं, इसलिए आम की लकड़ी से दरवाजे, चौखट और फर्नीचर नहीं बनाने की सलाह दी जाती है। 

मेष राशि की किस्मत चमकाता है आम का पेड़
आम का पेड़ लगाना यूं तो हर राशि के लिए लाभदायक है लेकिन खासकर मेष राशि के जातकों के लिए ये बेहद शुभ होता है। इस राशि के जातकों का स्वामी मंगल ग्रह है और मंगल को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के जातकों को घर के आस पास आम का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आम यूं भी पित्त नाशक होता है और इसे लगाने से घर में सकारात्मकता का माहौल बनता है। घर में आम का पौधा लगाने से व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और धन संपत्ति में इजाफा होता है।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल