1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Morning Upay: रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा और होगी धन वर्षा

Morning Upay: रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा और होगी धन वर्षा

 Published : Jul 07, 2022 11:30 am IST,  Updated : Jul 07, 2022 05:22 pm IST

Morning Upay: रोजना सुबह उठने से पहले ये 5 काम करने से मां लक्ष्मी खुश होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। आइए जानते हैं।

Vastu tips - India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Morning Upay: हर किसी की चाहत होती है कि वो एक खुशहाल जीवन व्यतीत करें और उन्हें कभी पैसों की कमी न हो। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि मेहनत करने के बाद भी उचित फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में व्यक्ति को कई बार आर्थिक तंगी के साथ-साथ मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। शास्त्रों की मानें तो मेहनत के साथ-साथ किस्मत का साथ होना भी जरूरी होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोजना सुबह उठने से पहले ये 5 काम करने से मां लक्ष्मी खुश होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। तो आइए जानते हैं कि सुबह उठने से पहले किन कामों को करना चाहिए। 

अपने हाथों को देखना

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन खुशहाल रहे तो इसके लिए सुबह उठकर सबसे पहले आपने ईष्ट देवता को याद करें।  उसके बाद अपने हथेलियों के दर्शन करें और फिर अपने हाथों के देखते हुए इस मंत्र का जप करें। मंत्र है - 'कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्'  उसके बाद हथेलियों को चेहरे पर फेरें। मान्यता है कि ऐसा करने से ब्रह्मा जी, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। 

धरती को स्पर्श

अपने हथेलियों के दर्शन करने के बाद पैरों को जमीन पर रखने से पहले धरती को प्रणाम करना चाहिए।

सूर्य देव को जल

सूर्योदय से पहले उठने के बाद सभी कामों से निवृत होकर स्नान करना चाहिए। उसके बाद साफ कपड़े पहन करके तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल दें। इस जल में लाल फूल और रोली भी मिला लें। इस दौरान 'ओम् सूर्याय नमः'  मंत्र का जप करें। 

तुलसी को जल

सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद तुलसी में भी जल चढ़ाएं। इस दौरान 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें। तुलसी में जल अर्पित करने के बाद उसके नीचे दीया भी जलाएं। कहा जाता है कि रोजाना सुबह ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है। 

घर में नमक-पानी का पोछा

वास्तु शास्त्र के अनुसार,  सूर्योदय से पहले पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर से निगेटिव एनर्जी दूर होती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Vastu Shastra : घर की इस दिशा में लगाएं फीनिक्स पक्षी की तस्वीर, खुलेंगे सफलता और विकास के रास्ते

सावधान! अगर घर से निकलते ही दिखाई दें ये संकेत, तो न करें यात्रा, माना जाता है अशुभ

भगवान शिव से जुड़ी ये 5 अनसुनी बातें नहीं जानते होंगे आप, जानिए भोलेनाथ से जुड़े वो रहस्य जिनसे अंजान हैं अबतक!

Sawan 2022: तुलसी के साथ इन पौधों को भी लगाएं, होगी धन की वर्षा

Kajari Teej 2022 : कजरी तीज पर पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल