1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. घर में लगाएं मयूर पंखी पौधा, चंद दिनों में चमकेगी किस्मत, खिंचा चला आएगा पैसा

घर में लगाएं मयूर पंखी पौधा, चंद दिनों में चमकेगी किस्मत, खिंचा चला आएगा पैसा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2022 04:45 pm IST,  Updated : Feb 09, 2022 04:49 pm IST

कई बार घर में वास्तुदोष के चलते पैसा टिकता नहीं है। वास्तुशास्त्र में इस पौधे को धन संग्रह के लिए उत्तम बताया गया है। इससे बुद्धि भी बढ़ती है।

Morpankhi plant for wealth- India TV Hindi
Morpankhi plant for wealth Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मयूरपंखी पौधे को विद्या का पौधा भी कहते हैं
  • इसे लगाने से परिवार वालों को बुरी नजर नहीं लगती
  • इसे हमेशा जोड़े में लगाना चाहिए

वास्तु शास्त्र में घर परिवार के लिए कुछ खास पौधों को बहुत ही भाग्यशाली बताया गया है। वास्तु दोष दूर करने के साथ साथ ये पौधे घर परिवार में शांति और सकारात्मकता के साथ साथ धन का आगमन कराने में भी मददगार होते हैं। ऐसे ही एक पौधे की बात की जाती है जिसका नाम है मयूरपंखी पौधा। 

जी हां ये मयूर पंखी पौधा है जिसे बचपन में हम और आप विद्या बढ़ाने के लिए किताब के पन्नों में छिपा कर रखते थे। इसे घर में लगाने से घर के सदस्यों की  बुद्धि तेजहोती है इसलिए इसे कई जगहों पर विद्या का पौधा भी कहा जाता है।

इस पौधे के पत्ते मोर के पंखों के समान सुंदर होते हैं और वास्तु दोष दूर करने के लिए इसे घरों में लगाया जाता है।

वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि मयूर पंखी यानी मोरपंखी पौधा लगाने से घर में बरकत आती है, सकारात्मकता के साथ साथ घर के सदस्यों की बुद्धि तेज होती है औऱ घर में धन के भंडार लगते हैं। यानी इस पौधे की बदौलत घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है। 

जिन लोगों की कुंडली में राहु अशुभ फल दे रहे हों या कुडंली में राहु की महादशा चल रही हो उन्हें मोरपंखी पौधा घर में लगाने की सलाह दी जाती है। इससे राहु का दोष कम होता है।

अगर घर के बच्चों को बार बार नजर लग जाती है या घर के लोग बुरी नजर से बार बार बीमार पड़ जाते हैं तो मोरपंखी लगाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह बुरी नजर से परिवा को बचाता है।

वो लोग जो खूब कमाने के बाद भी निवेश नहीं कर पाते, उन्हें भी घर में मोरपंखी लगाने की सलाह दी जाती है।

चलिए जानते हैं घर में मोरपंखी पौधा लगाने के कुछ नियम - 

1. घर में मोरपंखी लाते वक्त ध्यान रखें कि इसे जोड़े में ही लाएं यानी घर में मोरपंखी पौधे का जोड़ा लगाना शुभ माना जाता है। आप एक पौधा रखेंगे तो यह वास्तु सम्मत नहीं माना जाएगा। जोड़े में लगाए जाने पर मोरपंखी शुभ फल देता है।

2. मोरपंखी पौधे को सदैव ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप और हवा आती हो। इसे इनडोर में छाया में लगाने से बचें।

3. अगर आप इस पौधे को घर के बाहर यानी आंगन में या गार्डन में लगाना चाह रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे मेन गेट के ठीक सामने लगाएं ताकि इस पर सबकी नजर पड़ती रहे।

4. अगर आपके घर में लगा मोरपंखी पौधा सूख जाए तो तुरंत उसे हटा कर दूसरा पौधा लगा दें।

5. मोरपंखी के पौधे की पूजा नहीं करनी चाहिए। यानी तुलसी या हल्दी के पेड़ की तरह इसे धूप दीप दिखाने की जरूरत नहीं है। अगर आप ऐसा करेंगे तो विपरीत परिणाम देखने को मिलेंगे। 

6. मोरपंखी को हमेशा पूर्व दिशा में लगाएं, इससे आपको घर में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। इसे भूलकर भी दक्षिण दिशा में ना रखें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल