1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस तारीख को जन्म लेने वाले लोगों के लिए भाग्यशाली है नया साल 2022

इस तारीख को जन्म लेने वाले लोगों के लिए भाग्यशाली है नया साल 2022

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2022 06:53 pm IST,  Updated : Jan 04, 2022 06:53 pm IST

अंक शास्त्र के अनुसार नया साल 2022 कुछ मूलांकों के लिए बहुत ही ज्यादा विशेष जाने वाला है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6 तारीख को हुआ हैं तो उनका मूलांक 6 होता है।

Numerology horoscope 2022 - India TV Hindi
Numerology horoscope 2022  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मूलांक 6 वालों के लिए कई बड़ी योजनाओं वाला साल साबित हो सकता है।
  • कारोबारियों को मिलेगा धनलाभ
  • मूलांक 6 वालों का जीवनसाथी के साथ बीतेगा अच्छा समय

जन्म के समय, कुंडली, हाथों की रेखाओं के अलावा व्यक्ति जन्म की तारीख से भी अपने आने वाले भविष्य के बारे में आसानी से जान सकता है। अंक शास्त्र में अंकों का विशेष महत्व है। जन्म की तारीख से आसानी मूलांक के बारे में जान सकते हैं। 

अंक शास्त्र के अनुसार नया साल 2022 कुछ मूलांकों के लिए बहुत ही ज्यादा विशेष जाने वाला है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6 तारीख को हुआ हैं तो उनका मूलांक 6 होता है। ज्योतिषों के अनुसार ये साल इन लोगों की किस्मत चमकने वाला है।

पंचक 2022: अगले 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये 5 काम, होगा अशुभ

अंक ज्योतिषों के अनुसार साल 2022 को आपस में जोड़ने से अंक 6 बन रहा है। इस अंक का स्वामी शुक्र को माना जाता है। इसी कारण 6 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का ये साल बहुत ही शानदार बीतने वाली है। उन्हें हर तरह के भौतिक सुख मिलने वाले हैं। 

मूलांक 6 वाले जातकों की कला की ओर रुचि बढ़ेगी। ऐसे लोग जिस काम को करने का मन बना लेंगे वह उस काम में जरूर सफल होंगे। इस मूलांक के लोग विभिन्न देशों की यात्रा भी कर सकते हैं। इस मूलांक के लोगों को जीवन में कई नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपको शांति के साथ प्रसन्नता प्राप्त होगी। 

शिक्षा के क्षेत्र की बात करें मूलांक 6 वालों का अच्छा जाने वाला है। साल 2022 कई बड़ी योजनाओं वाला साल साबित हो सकता है। आपको मनपसंद कॉलेज में प्रवेश मिलने की उम्मीद भी है। 

जन्म के समय के अनुसार जानें कैसा बीतेगा आपका नया साल 2022

करियर की बात करें तो इस मूलांक के लोगों को अपनी क्षमता दिखाने का पूरा मौका मिलेगा, जिससे आपकी पदोन्नति हो सकती है। अपने सपनों को साकार करने का पूरा मौका इस साल जरूर मिलेगा। बेररोजगारों को इस साल नौकरी मिलने के पूरे चांसेस नजर आ रहे हैं। वहीं बिजनेस की  बात करें तो अधिक से अधिक धनलाभ मिलने के आसार है। 

कुल मिलाकर मूलांक 6 के जातकों का नए साल में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाहन, घर के साथ नौकरी भी मिल सकती हैं। वहीं जीवनसाथी के साथ पूरा साल अच्छे से बीतेगा। 

कैसे निकाले जन्म की तारीख से अपना मूलांक

मान लीजिए कि आपके जन्म की तारीख 11 है तो आपका मूलांक होगा 1+1 यानी दो। अगर आपके जन्म की तारीख 29 है तो आपका मूलांक 2+9 यानी 11 आयेगा, लेकिन दो अंक आने पर फिर से अंकों को आपस में जोड़ दिया जाता है। अब 1+1 यानी दो आपका मूलांक होगा।

जन्म की तारीख 2,11, 20, 29 है तो मूलांक 2
जन्म की तारीख 3,12, 21, 30 है तो मूलांक 3
जन्म की तारीख 4,13, 22, 31 है तो मूलांक 4
जन्म की तारीख 5,14, 23  है तो मूलांक 5
जन्म की तारीख 6,15, 24  है तो मूलांक 6
जन्म की तारीख 7,16, 25  है तो मूलांक 7
जन्म की तारीख 8,17, 26  है तो मूलांक 8
जन्म की तारीख 9,18, 27  है तो मूलांक 9

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल