1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Sawan 2022: सावन के महीने में इन राशि की लड़कियों पर जमकर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, होगी हर मनोकामना पूरी

Sawan 2022: सावन के महीने में इन राशि की लड़कियों पर जमकर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, होगी हर मनोकामना पूरी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 14, 2022 10:30 pm IST,  Updated : Jul 14, 2022 10:30 pm IST

Sawan 2022: सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। महिलाओं को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार का सावन का महीना इन राशि की लड़कियों के लिए खास है।

सावन में इन राशि की लड़कियों की होगी हर मनोकामना पूरी- India TV Hindi
सावन में इन राशि की लड़कियों की होगी हर मनोकामना पूरी Image Source : FREEPIK

sawan 2022: सावन आज से शुरू हो चुका है। पंचांग के अनुसार सावन का महीना शुभ मुहूर्त में आरंभ हुआ है। इस कारण इस मास का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इस मास में जो भक्त श्रद्धा और भक्ति भाव से भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि पूर्वक उपासना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कृपा बनी रहती है। इस बार का सावन का महीना कुछ राशियों के लिए भी विशेष होने जा रहा है। इन राशि की लड़कियों को पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसने जा रही है। ये लकी राशियां कौन सी है चलिए आपको बताते हैं

मिथुन राशि - मिथुन राशि वालों के लिए सावन का महीना मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला साबित होगा। हालांकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या आरंभ हो चुकी है। भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसलिए सावन का महीना आपके लिए विशेष है। सावन में प्रत्येक शनिवार और सोमवार भगवान शिव की पूजा करें और दान आदि का कार्य करें। ऐसा करने से आपको बछड़ों तरफ से सफलता मिलेगी। 

वृषभ राशि - सावन का महीना आपके लिए बेहद विशेष होगा। आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं। जो सावन आरंभ होने के ठीक एक दिन पहले ही राशि बदल चुके हैं। जिन लड़कियों की विवाह में देरी हो रही है। सुयोग्य वर मिलने में दिक्कत आ रही है, वो समस्या इस महीने दूर हो सकती है। सोमवार को भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि - सावन में किए पूजा से आपको राहत मिलेगी। जिन लड़कियों की राशि कन्या है उन्हें लाभ प्राप्त होने जा रहा है। विवाह की बात तय हो सकती है। करियर से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो उसमें भी लाभ मिलेगी। सावन सोमवार को भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं। विधिपूर्वक अभिषेक करें। व्रत में नियमों का पालन करें, विशेष फल प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें - 

Sawan 2022: सावन का पहला दिन आज, पूरे देश में बम-बम भोले की गूंज

सावन में इस तरह करें महादेव को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

Sawan 2022: तुलसी के साथ इन पौधों को भी लगाएं, होगी धन की वर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल