1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Shani Vakri Gochar: 5 जून से शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशियों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

Shani Vakri Gochar: 5 जून से शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशियों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

 Published : Jun 03, 2022 07:00 pm IST,  Updated : Jun 03, 2022 07:00 pm IST

 शनिदेव की उल्टी चाल का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए ज्योतिषी पंडित मनोज कुमार मिश्रा से।

Shani Vakri Gochar- India TV Hindi
Shani Vakri Gochar Image Source : INDIA TV

नौ ग्रहों में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह है शनि ग्रह। 5 जून 2022 को शनि वक्री हो रहे हैं और 141 दिन तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। यानि कि 23 अक्टूबर 2022 तक शनिदेव वक्री अवस्था में ही रहेंगे। इसी दौरान पुनः 12 जुलाई 2022 को शनिदेव मकर राशि में गोचर करेंगे, उसके बाद पुनः 17 जनवरी को कुंभ राशि में शनि देव गोचर करेंगे। 12 जुलाई 2022 से पुनः धनु, मकर और कुंभ राशि वालों की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। शनि ग्रह न्यायाधीश हैं और जातक को उनके कर्मों के अनुसार कष्ट या सजा देते हैं। तो शनिदेव की उल्टी चाल का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानते हैं ज्योतिषी पंडित मनोज कुमार मिश्रा से।

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों को आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस व्यापार में भी नुकसान हो सकता है । यदि किसी प्रकार का इन्वेस्टमेंट हो तो उस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और नया इन्वेस्टमेंट से कुछ दिनों के लिए सावधान रहना चाहिए । प्रतियोगिता परीक्षा में भी सफलता पाने के लिए मेहनत ज्यादा करना पड़ेगी।

वृष राशि

अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए । काम पूरी ईमानदारी से करना होगा।  समस्याएं आ सकती है। किसी भी प्रकार का गलत काम न करें वरना फंसने का डर बना रहेगा। अपने पिता का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें। सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा कोई नया इन्वेस्टमेंट करने के लिए शुभ समय नहीं है।

मिथुन राशि

Shani Vakri Gochar
Image Source : INDIA TVShani Vakri Gochar

अचानक काम बिगड़ने लगेंगे, कुछ समस्या का अनुभव होगा। कुछ दिनों बाद सब ठीक-ठाक हो जाएगा। मेहनत पहले से ज्यादा करना पड़ेगी। ईमानदारी से कार्य करने से सफलता मिल जाएगी, लेकिन किसी प्रकार का गलत कार्य न करें वरना बदनामी हो सकती है। प्रतिष्ठा में खतरा बना रहेगा।

कर्क राशि

तरक्की और प्रमोशन हो सकते हैं। कार्य में सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा।  कोई यात्रा भी कर सकते हैं। लेकिन वाणी पर संयम रखना चाहिए वरना रिश्ता खराब हो जाएगा। इन्वेस्टमेंट सोच समझकर कर सकते हैं । 

सिंह राशि

Shani Vakri Gochar
Image Source : INDIA TVShani Vakri Gochar

पत्नी या प्रेमिका से रिश्ता अच्छे बन सकते हैं। पुरानी कोई समस्या खत्म हो जाएगी। बिजनेस व्यापार में भी तरक्की होने के संकेत हैं। लेकिन अति उत्साह में कोई गलत कार्य नहीं करना चाहिए वरना व्यापार में धोखा खा सकते हैं।

कन्या राशि

Shani Vakri Gochar
Image Source : INDIA TVShani Vakri Gochar

अचानक कोई अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। नई नौकरी भी मिल सकती है। शुभ कार्यों पर पैसे खर्च होंगे और विदेश जाने का भी प्लान बन सकता है। इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

तुला राशि

Shani Vakri Gochar
Image Source : INDIA TVShani Vakri Gochar

संतान पक्ष से कुछ समस्या आ सकती है। कोई चलती हुई पुरानी योजना अचानक टेंशन दे सकती है, लेकिन बुद्धि से काम लेने में लेने पर सफलता मिल जाएगी।  इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं लेकिन नए इन्वेस्टमेंट के लिए कुछ दिन रुकना अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

Shani Vakri Gochar
Image Source : INDIA TVShani Vakri Gochar

घर वाहन खरीदने में जल्दी बाजी न करें वरना धोखे का शिकार हो सकते हैं। माताजी के सेहत के प्रति सावधान रहें। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, लेकिन  नौकरी पूरी ईमानदारी से करना है वरना समस्या का संकेत मिल रहा है।

धनु राशि

Shani Vakri Gochar
Image Source : INDIA TVShani Vakri Gochar

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा लेकिन रिश्तेदारों से समस्या आ सकती है। किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य न करें वरना कानूनी समस्या में फंस सकते हैं। नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

उधार देने से बचना चाहिए वरना धन वापस लेने में कठिनाई हो सकता है। सेहत के प्रति सावधान रहें। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। इन्वेस्टमेंट सोच समझ कर करना चाहिए वरना नुकसान हो सकते हैं।

कुंभ राशि

Shani Vakri Gochar
Image Source : INDIA TVShani Vakri Gochar

अचानक स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। मन में घबराहट बेचैनी भी हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से समस्या भी आ सकती है। बजट बिगड़ सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए शुभ समय नहीं है।

मीन राशि

Shani Vakri Gochar
Image Source : INDIA TVShani Vakri Gochar

अचानक खर्च बढ़ सकता है। एक्सपोर्ट इंपोर्ट के बिजनेस व्यापार में नुकसान हो सकता है। विदेश जाने में वीजा का समस्या भी आ सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें और समुद्री यात्रा करने से बचना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )

ये भी पढ़ें - 

Budh Margi Gochar: बुध की उल्टी चाल खत्म करके वृष राशि में हुए मार्गी, बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत

Aries Monthly Horoscope June 2022: मेष राशि वालों को हो सकती है ये परेशानी

वास्तु शास्त्र: नहीं उतर रहा है कर्ज का बोझ? अपनाएं ये उपाय तो नहीं होगी पैसों की कमी

Shukra Gochar: शुक्र का मेष राशि में गोचर इन 3 राशियों को नहीं दे रहा शुभ संकेत

कहीं आप पर तो नहीं चल रही है शनि की साढ़ेसाती? गुस्सा, हाथ की रेखा का रंग बदलने समेत मिलते हैं ये संकेत, करें ये उपाय

Sun transit 2022: 15 जून को सूर्य देव का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, वहीं ये रहें सावधान

Aries Monthly Horoscope June 2022: मेष राशि वालों को हो सकती है ये परेशानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल