1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Shukra Gochar 2022: धन के दाता शुक्र कर रहे हैं मीन में गोचर, ये 3 राशि वाले होंगे मालामाल

Shukra Gochar 2022: धन के दाता शुक्र कर रहे हैं मीन में गोचर, ये 3 राशि वाले होंगे मालामाल

 Published : Apr 27, 2022 09:49 am IST,  Updated : Apr 27, 2022 09:49 am IST

 शुक्र ग्रह आज मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में तीन ऐसी राशियां हैं जिन्हें इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा और वो मालामाल हो सकते हैं। 

Shukra Gochar 2022- India TV Hindi
Shukra Gochar 2022 Image Source : FREEPIK

Highlights

  • मेष राशि वालों के लिए शुक्र का मीन में गोचर बहुत शुभ है।
  • शुक्र देव का गोचर मिथुन राशि वालों को अच्छे फल देगा
  • शुक्र अगर अच्छा हो तो आपके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होगी

Venus Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन के देव शुक्र ग्रह आज 27 अप्रैल को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख और धन के दाता के रूप में जाना जाता है। शुक्र अगर अच्छा हो तो आपके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होगी, साथ ही भवन, वाहन आदि का सुख भी मिलता है। शुक्र ग्रह आज मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में तीन ऐसी राशियां हैं जिन्हें इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा और वो मालामाल हो सकते हैं। 

कौन सी आंख फड़कने पर देती है शुभ फल, जानिए आंख फड़कने के प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का मीन में गोचर बहुत शुभ है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और मकान, वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को नए मौके मिलेंगे और लाभ की पूरी संभावना है। 

सामुद्रिक शास्त्र: भूरी आंख वाले होते हैं आकर्षक, आंखों के रंग से जानिए स्वभाव

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की राशि के नवम भाव में शुक्र देव आएंगे। यह भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है, ऐसे में आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आपके सारे रुके काम पूरे होंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा, वहीं नया वाहन भी आप खरीद सकते हैं। इस समय प्रॉपर्रटी का क्रय-विक्रय का भी भरपूर लाभ मिलेगा।

सामुद्रिक शास्त्र: काली आंखों वाले लोग होते हैं रहस्यमयी, जानिए आंखों के रंग से व्यक्ति का स्वभाव

मिथुन राशि

शुक्र देव का गोचर मिथुन राशि वालों को भी अच्छे फल देगा। शुक्र मिथुन राशि के दशम स्थान में गोचर करेंगे जो नौकरी और कर्मक्षेत्र का स्थान है। इसलिए आपका प्रमोशन हो सकता है, नई जॉब मिल सकती है। आपके काम में निखार आएगा, ऑफिस में तारीफ मिलेगी। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और बुध की शुक्र से अच्छी मित्रता है। इसलिए भी ये गोचर आपके लिए अच्छे फल देगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल