1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सरकारी नौकरी के लिए कर रहे हैं प्रयास तो इस ग्रह को मजबूत बनाइए, जल्द मिलेगी खुशखबरी

सरकारी नौकरी के लिए कर रहे हैं प्रयास तो इस ग्रह को मजबूत बनाइए, जल्द मिलेगी खुशखबरी

 Edited By: Vineeta Vashisth
 Published : Apr 26, 2022 03:42 pm IST,  Updated : Apr 26, 2022 03:42 pm IST

अगर सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो ये उपाय आपके बहुत काम आ सकते हैं। 

job remedy- India TV Hindi
job remedy Image Source : FREEPIK

आजीविका के लिए हर इंसान कुछ ना कुछ करता है। कुछ नौकरी करते हैं तो कुछ को अपना बिजनेस अच्छा लगता है। नौकरी की बात करें तो सरकारी नौकरी पाना भारत में एक बड़े सपने के रूप में देखा जाता है। लाखों लोग इसके लिए कोशिश और तैयारी करते हैं औऱ कुछ ही लोगों को सरकारी नौकरी मिल पाती है।

ज्योतिष विज्ञान कहता है कि कुंडली का दसवां भाव कर्म क्षेत्र यानी नौकरी और रोजगार का भाव होता है और इसका सीधा संबंध सूर्य से होता है। कुंडली में सूर्य को मजबूत करके आप सरकारी नौकरी या सरकार में उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। 

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी या कोशिश कर सकते हैं तो ये आसान से ज्योतिषीय उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। 

चूंकि सूर्यदेव ही सरकारी नौकरी, उच्चपद के कारक हैं इसलिए नौकरी के लिए उनकी पूजा अर्चना करना लाभदायक होगा। 

  • रविवार का व्रत करें
  • सूबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
  • रविवार को गुड़ का दान करने से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
  • अपने घर के पास किसी कुएं में पानी वाली जगह में कच्चा दूध डालें। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। 
  • रविवार के दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनने से भी लाभ होता है। नारंगी रंग सूर्यदेव का कारक है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल