1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu: शनिवार को दीपक जलाते वक्त डाल दें एक लौंग, जाग उठेगी आपकी किस्मत, बस रखें इस बात का ध्यान

Vastu: शनिवार को दीपक जलाते वक्त डाल दें एक लौंग, जाग उठेगी आपकी किस्मत, बस रखें इस बात का ध्यान

 Published : Jun 16, 2022 03:37 pm IST,  Updated : Jun 16, 2022 03:37 pm IST

Vastu: शनिवार को दीपक जलाते वक्त एक लौंग डाल दें तो आपको आर्थिक लाभ होगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Highlights

  • हिंदू धर्म में दीपक जलाने का खास महत्व है।
  • पक्षियों को दाना डालने से तरक्की मिलने की मान्यता है।
  • कपूर जलाने से निगेटिविटी हटने की मान्यता है।

Vastu: ज्योतिष शास्त्र में पूजा के समय दीपक जलाने का बहुत महत्व है। शनिवार को लोग शनिदेव के लिए सरसों का दीपक जलाते हैं। लेकिन अगर आप उस दीपक में लौंग डाल दें तो आपकी किस्मत बदल सकती है।  जी हां, ऐसी मान्यता है कि शनिवार को शाम के समय सरसों के तेल में नियमित रूप से दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आप अगर इस दीपक में एक लौंग डाल देंगे को धन आपकी ओर आकर्षित होने लगेगा। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। अगर निरंतर आप ऐसा करते हैं तो आपको पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

वास्तु के अनुसार इन बातों का भी रखेंगे ध्यान तो होगा कल्याण

  1. हिंदू धर्म में पूजा और अनुष्ठान के दौरान कपूर जलाया जाता है, लेकिन अगर आप अपने घर में हर रोज कपूर जलाते हैं तो इससे घर की निगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। घर में पॉजिटिविटी आती है, लेकिन कपूर शुद्ध होना चाहिए। इससे कीड़े मकोड़े भी घर में नहीं आते हैं।
  2. हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व है, इसलिए नियमित रूप से दान करें।
  3. पक्षियों को दाना डालना भी बहुत शुभ होता है, अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो करियर और जीवन में तरक्की मिलती है।
  4. अगर रोटी बनाने से पहले तवे पर दूध की छींटे डाल दें और फिर रोटी बनाएं तो घर धन-धान्य से भरा रहता है। 
  5. पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाना बेहद शुभ होता है।

अगर आप वास्तु की इन बातों को मानते हैं तो आपके जीवन में तरक्की होगी।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Sawan 2022: कब से शुरू हो रहा है महादेव का प्रिय माह सावन? जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि

Guruwar ke Upay: गुरुवार को इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत होगी, कार्यों में भी मिलेगी सफलता

Jagannath Rath Yatra 2022: स्नान के बाद बीमार हुए भगवान जगन्नाथ, ठीक होकर 1 जुलाई को करेंगे रथ यात्रा

Vastu Shastra: घर की किस दिशा में तोते का चित्र लगाने से मिटेंगे सारे दोष, जानिए वास्तु टिप्स

Shani Dev Upay: नौकरी और करियर में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है शनि? तो ये उपाय दिलाएंगे आपको सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल