1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में होनी चाहिए तिजोरी, होगी धन की बारिश

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में होनी चाहिए तिजोरी, होगी धन की बारिश

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Jun 29, 2022 12:25 pm IST,  Updated : Jun 29, 2022 12:25 pm IST

कई लोग घर में मां लक्ष्मी के वास के लिए काफी पूजा-पाठ करते हैं, कई सारे उपाय भी करते हैं। इतना ही नहीं घर की महिलाएं धन की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं और कई तरह के नियमों का भी पालन करती हैं। लेकिन अनजाने में ही सही वह लोग कई सारी गलतियां कर बैठते हैं। 

Locker- India TV Hindi
Locker Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: हर शख्स को धन आस होती है। किसी को ज्यादा तो किसी को थोड़ी कम लेकिन हर व्यक्ति अपने घर में धन का वास चाहता है। ऐसे में लोग इस बात का भी काफी ध्यान रखते हैं कि अपने धन को घर के किस हस्से या तिजोरी में रखा जाए। कुछ लोग तो सिर्फ पैसे रखने के लिए स्पेशल तिजोरी भी बनवाते हैं। ताकि उनका धन सुरक्षित रहें, किसी के गलत हाथों में न जाए। लेकिन इतना सोच-विचार करते वक्त लोग ये भूल जाते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक आखिर तिजोरी को कहां और किस दिशा में रखना चाहिए। उनकी एक छोड़ी सी भूल उनके घर के धन को हानि पहुंचा सकती है। 

कई लोग घर में मां लक्ष्मी के वास के लिए काफी पूजा-पाठ करते हैं, कई सारे उपाय भी करते हैं। इतना ही नहीं घर की महिलाएं घर में धन की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं और कई तरह के नियमों का भी पालन करती हैं। लेकिन अनजाने में ही सही वह लोग कई सारी गलतियां कर बैठते हैं। जिसका सीधा असर वास्तु पर पड़ता है। ऐसा करने से घर में काम कर रहे लोगों की तरक्की पर प्रभाव पड़ता है। 

सही समय पर अपनी गलती का एहसास न होने के चलते व्यक्ति कई सारे उपाय के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझता रह जाता है। लेकिन आप ऐसा करने से बच सकते हैं। क्या आप जानते हैं घर की किस दिशा में तिजोरी को रखने से वास्तु दोष खत्म होता है? 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक तिजोरी को हमेशा एक दरवाजा जिसके वाले कमरे में रखना चाहिए। ध्यान रहे इस दरवाजे की दो किवाड़ होनी चाहिए। अगर दिशा की बात की जाए तो दरवाजे का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे काफी शुभ माना गया है। 

यदि आप अपनी तिजोरी को दक्षिण की ओर रख रहे हैं तो ध्यान रहे यह दीवार से एक इंच आगे की तरफ होनी चाहिए। कि तिजोरी को कभी भी नैऋत्य कोण,  ईशान और आग्नेय में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपका धन बेकार की चीज़ों में खर्च होने लगता है। जिसके चलते घर में आर्थिक संकट भी सकता है। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।​

ये भी पढ़िए

Vastu Tips: भगवान के सामने दीपक जलाते वक्त कभी न करें ये गलतियां

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के मुताबिक इन 3 काम को करने के बाद तुरंत करना चाहिए स्नान

Vastu Tips: तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाने से जाग उठता है सौभाग्य, कभी भी प्लास्टिक के गमले में न लगाएं ये पौधा

Aaj Ka Panchang 29 June 2022: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल