1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: मंदिर में सूखे फूल रखने से आती है नकारात्मक ऊर्जा, घर में रहता है तनाव का माहौल

Vastu Tips: मंदिर में सूखे फूल रखने से आती है नकारात्मक ऊर्जा, घर में रहता है तनाव का माहौल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2022 07:17 am IST,  Updated : Apr 24, 2022 07:17 am IST

 ताजे फूल जहां रहते हैं वहां अन्य प्राणियों को अपनी ऊर्जा से सराबोर कर देते हैं,लेकिन यही फूल सूखते ही नकारात्मक ऊर्जा छोड़ने लगते हैं।

vastu tips- India TV Hindi
vastu tips Image Source : INDIA TV

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे सूखे फूलों के बारे में । घर में कभी भी सूखे फूल नहीं रखने चाहिए। इसकी जगह ताजे फूल रखने चाहिए। ताजे फूल अद्भुत रूप से ऊर्जा का सृजन करते हैं। इनके द्वारा उत्पन्न ऊर्जा पॉजिटीवली चार्जड होती है। 

चीनी वास्तु शास्त्र में इसे यांग एनर्जी के नाम से जाना जाता है। ताजे फूल जहां रहते हैं वहां अन्य प्राणियों को अपनी ऊर्जा से सराबोर कर देते हैं,लेकिन यही फूल सूखते ही नकारात्मक ऊर्जा छोड़ने लगते हैं और सूखे फूलों के ईर्द-गिर्द रहने वाले जीवित मनुष्य अपनी ऊर्जा का क्षय महसूस करते हैं। अगर परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उस व्यक्ति के कमरे में ताजे फूलों का गुलदस्ता रामबाण साबित होता है, लेकिन यही फूल सूखते ही उनके लिए विषवाण बन जाते हैं । 

ये भी पढ़ें-

किचन में काम करते वक्त जल जाए आपकी त्वचा, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

Mercury transit 2022: बुध का वृषभ राशि में गोचर, शुभ फल पाने के लिए अपनाएं ये खास उपाय

वास्तु टिप्स: भूलकर भी इन स्थानों पर न रखें लाफिंग बुद्धा, फायदे की जगह उठाना पड़ सकता है नुकसान

ग्रह प्रवेश करते समय ध्यान रखनी चाहिए ये बातें, घर परिवार में हमेशा रहेगी शांति औऱ बरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल