24 अप्रैल की रात 12 बजकर 15 मिनट पर बुध वृष राशि में प्रवेश करेंगे और 2 जुलाई की सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक वृष राशि में ही गोचर करते रहेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस गोचर का असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा क्योंकि बुध शुक्र की अपनी राशि वृष राशि में गोचर कर रहा है इसलिए इसका हर राशि पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर ही पड़ेगा। लेकिन अगर बुध को खुश को करने के लिए कुछ उपाय किए जाएं तो जिन लोगों की राशि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है वे परेशानी से बच सकते हैं।
मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है। जिन लोगों की कुंडली में बुध मजबूत होता है वे व्यवसाय, शिक्षा और करियर के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। वहीं अगर कुंडली में बुध कमजोर है तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अशुभ फलों से बचने के लिए विशेष उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।
संपादक की पसंद