1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कहीं आपने भी ऐसे तो नहीं लगाया है मनी प्लांट? तुरंत खाली हो जाएगा धन का भंडार, हो जाएं सतर्क

कहीं आपने भी ऐसे तो नहीं लगाया है मनी प्लांट? तुरंत खाली हो जाएगा धन का भंडार, हो जाएं सतर्क

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : May 29, 2022 02:30 pm IST,  Updated : May 29, 2022 02:33 pm IST

कई बार ऐसा होता है कि घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने के बावजूद लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण पौधे को ठीक से ना लगा होता है।

Vastu Tips - India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Highlights

  • वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को काफी शुभ माना गया है।
  • मान्यता है कि घर पर इसे लगाने से पैसों में बरकत होती है।

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर पर इसे लगाने से पैसों में बरकत होती है। लेकिन कई बार इस पौधे को लगाने के बाद व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट लगाने के बाद अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो इससे धन नुकसान होने के साथ-साथ कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

यदि आप मनी प्लांट लगाने से पहले या बाद में कुछ बातों को ध्यान में रखेंगे तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है और रुपये-पैसों की भी कोई कमी नहीं रहती है। तो आइए जानते हैं इस बारे में। 

  1. वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना ठीक माना जाता है। इस दिशा में ये पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 
  2. यदि आप मनी प्लांट का पौधा लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसके बेल को जमीन पर न फेलने दें। इससे वास्तु दोष बढ़ता है।
  3. मनी प्लांट का पौधा लगाने के बाद उसका ध्यान जरूर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि समय-समय पर इसे पानी देना जरूरी है। लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी देना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में पानी दें।
  4. यदि आप छोटा मनी प्लांट लगा रहे हैं तो इसे किसी फ्लावर पॉट या बोतल में लगा सकते हैं।
  5. वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को कभी भी धूप में नहीं रखना चाहिए। इसलिए इसे घर के ऐसे जगह पर रखें जहां धूप न आती हो। 
  6. मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट जितना हरा-भरा होता है, उतना ही शुभ माना जाता है। यदि इसकी पत्तियां पीली हो जाती हैं या सूख जाती हैं, तो ये अशुभ माना जाता है। इसलिए इसके खराब पत्ते बेल से तुरंत हटा देना चाहिए। वरना इससे धन हानि होती है।
  7. कभी भी मनी प्लांट को नॉर्थ ईस्ट दिशा में न रखें। ऐसा करने से स्वास्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। 

धन लाभ के लिए और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय, दूर होगी सारी परेशानियां

Somvati Amavasya 2022: सोमवती अमावस्या के दिन बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vastu Tips: ऑफिस के लिए फर्नीचर बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना नहीं होगी बरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल