Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु: दूध का गिलास गिरना क्यों माना जाता है अपशगुन?

वास्तु: दूध का गिलास गिरना क्यों माना जाता है अपशगुन?

जानिए क्यों दूध गिरना वास्तु के लिहाज से अशुभ माना जाता है, दूध के अलावा और कौन सी चीजें हैं जिनका गिरना अपशगुन माना जाता है।

Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published : Jun 09, 2022 01:17 pm IST, Updated : Jun 09, 2022 01:17 pm IST
 दूध का गिलास गिरना क्यों माना जाता है अपशगुन? - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV  दूध का गिलास गिरना क्यों माना जाता है अपशगुन? 

वास्तु: कई बार होता है कि हमारे हाथ से दूध का गिलास छूट जाता है, या फिर अक्सर ऐसा होता है कि हम दूध उबालने के लिए रखते हैं और दूध गैस उबलकर बह जाता है। अक्सर आपने बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि दूध का गिलास गिरना अशुभ होता है और अब कुछ अपशगुन हो सकता है। लेकिन ऐसा क्यों होता है? और दूध गिरने से क्या नुकसान होते हैं, ये हम आज आपको बताएंगे।

उबलता हुआ दूध अक्सर उफनकर गिर जाता है और हमारा किचन गंदा कर देता है, अगर आपके साथ बार बार ऐसा हो रहा है या फिर हाथ से दूध का गिलास छूट जाता है तो इसे अपशगुन कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि दूध गिरने से घर में सुख-समृद्धि में कमी आती है। अगर बार बार दूध गिर रहा है तो घर में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना भी होती है। माना जाता है कि चंद्रमा कमजोर होने पर ऐसा होता है। दूध गिरने से घर में आर्थिक संकट भी आ सकता है।

दूध गिरने को क्यों कहते हैं अपशगुन?

वास्तु टिप्स

Image Source : PIXABAY
वास्तु टिप्स

दूध के अलावा इन चीजों का गिरना भी होता है अपशगुन

सिर्फ दूध ही नहीं कुछ और भी चीजे हैं जिनका गिरना अशुभ होता है।

अनाज

अनाज का गिरना होता है अशुभ

Image Source : PIXABAY
अनाज का गिरना होता है अशुभ

अनाज को मां अन्नपूर्णा का रूप माना जाता है, मां लक्ष्मी का पसंदीदा अनाज चावल है, अगर आपके हाथ से भी बार-बार अनाज गिर रहा है तो ये अपशगुन होता है। अनाज को बहुत ध्यान से इधर उधर करिए। खाना खाते वक्त भी भोजन कायदे से परोसिये जिससे वो थाली से बाहर न गिरे। खाना खाने के बाद थाली में जूठा अन्न न छोड़ें पहले तो कोशिश करें कि पूरा खा लें और अगर न खा पाएं तो किसी जानवर को दे दें मगर कूड़े में न फेंके।

नमक

नमक का गिरना होता है अपशगुन

Image Source : PIXABAY
नमक का गिरना होता है अपशगुन

अगर आपके हाथ से नमक छूटकर गिरता है और ये अक्सर हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपका शुक्र और चंद्रमा कमजोर है। शुक्र कमजोर हो तो धन धान्य में कमी आती है साथ ही वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आ सकती है। चंद्रमा कमजोर होने से सांस से संबंधित बीमारी हो सकती है। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: विंड चाइम से खुल जाएगा आपका भाग्य, जानिए लगाने की सही दिशा

शनिदेव की पूजा के दौरान रखें इन बातों का खास ख्याल, अन्यथा लाभ की जगह हो सकता है नुकसान

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा आज, स्नान करके इस गंगा स्त्रोत का करें पाठ, होगी सारी मनोकामना पूरी

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement