1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: विंड चाइम से खुल जाएगा आपका भाग्य, जानिए लगाने की सही दिशा

Vastu Tips: विंड चाइम से खुल जाएगा आपका भाग्य, जानिए लगाने की सही दिशा

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 07, 2022 06:55 am IST,  Updated : Jun 07, 2022 06:55 am IST

Vastu Tips: विंड चाइम लगाने से घर में लक आता है। साथ ही घर के सदस्यों की प्रोग्रेस भी बढ़ती है। आर्थिक गति बनी रहती है। 

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PEXELS.COM

Highlights

  • विंड चाइम, चीनी वास्तु में काफी अहम माना गया है
  • विंड चाइम को घर और ऑफिस में लगा सकते हैं
  • विंड चाइम लगाने की सही दिशा की जानकारी होनी जरूरी है

Vastu Tips: भारतीय वास्तु और चीनी वास्तु दोनों में ही विंड चाइम को बहुत खास और अच्छा माना जाता है। यह घर में सुख-समृद्धि लाने वाली होती है। जिस घर में विंड चाइम लगी होती है, वहां पर पॉजिटिव एनर्जी अपने आप ही आ जाती है। साथ ही सुखद माहौल बना रहता है। विंड चाइम लगाने से घर में लक आता है। साथ ही घर के सदस्यों की प्रोग्रेस भी बढ़ती है। आर्थिक गति बनी रहती है।

घर हो, चाहे दुकान या कोई ऑफिस, विंड चाइम को आप कहीं भी लगा सकते हैं, लेकिन दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे अच्छा होता है। क्योंकि वहां पर हवा के वेग से उसमें कंपन पैदा हो जाता है और उससे मधुर ध्वनि निकलती है। जिससे चारों ओर घर में सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। विंड चाइम कई तरह की होती हैं- लकड़ी, धातु, लोहे आदि, लेकिन दिशा के हिसाब से उचित विंड चाइम का ही चुनाव करना चाहिए। 

घर की पश्चिम और उत्तर दिशा में विंड चाइम लगानी है तो धातु से बनी विंड चाइम सही रहती है जबकि पूर्वी और दक्षिण दिशा में आप लकड़ी या फिर मिट्टी से बनी विंड चाइम लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर में सही जगह डस्टबिन रखने पर खुल सकती है आपकी सोई किस्मत, जानिए सही दिशा

Shani Vakri Gochar: शनि चल रहे हैं उल्टी चाल, इन 5 राशियों को हो सकता है धन का नुकसान

Vastu Shastra: घोड़ों की किस रंग की तस्वीर या मूर्ति लगाने से मिलेगी सफलता? जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल