1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: किचन से कभी न खत्म होने दें ये पांच चीजें, घर की बरकत पर पड़ेगा बुरा असर

Vastu Tips: किचन से कभी न खत्म होने दें ये पांच चीजें, घर की बरकत पर पड़ेगा बुरा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 07, 2022 10:42 pm IST,  Updated : Feb 09, 2022 03:29 pm IST

वास्तु के अनुसार किचन में मौजूद इन चीजों को कभी भी खत्म न होने दें।

Vastu Tips For Kitchen- India TV Hindi
Vastu Tips For Kitchen Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • किचन में कभी न खत्म होने दें ये चीजें
  • किचन में मौजूद इन चीजों से पड़ता है आर्थिक स्थिति पर असर

घर में मौजूद किचन सबसे महत्वपूर्ण जगह मानी जाती है। इस जगह से ही व्यक्ति के स्वास्थ्य निर्भर करता है। वास्तु के अनुसार किचन में मौजूद चीजों से काफी हद तक सुख-समृद्धि भी निर्भर भी करती हैं। ऐसे ही वास्तु के मुताबिक कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें कभी भी खत्म नहीं होने देना चाहिए। इससे घर की बरकत रुक सकती है। 

चावल

वास्तु के अनुसार चावल का संबंध शुक्र से हैं। इसलिए इसे भी बिल्कुल खत्म न होने दें। क्योंकि इससे जातक की कुंडली में शुक्र दोष लगता है जिसके कारण व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि में कमी आती है। 

Vastu Tips: घर में लगाएं हल्दी का पौधा, बरकत होने के साथ बृहस्पति ग्रह होगा मजबूत

आटा
अधिकतर घरों में ऐसा होता है कि जब पूरी तरह से आटा खत्म हो जाता है। उसके बाद ही उसे भरते हैं या फिर मार्केट से मंगवाते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से समाज में जातक का सम्मान कम होता है और धन हानि का सामना करना पड़ता है। 

सरसों का तेल
सरसों का तेल भी किचन से खत्म नहीं होने देना चाहिए। क्योंकि सरसों का तेल शनि देव से संबधित है। अगर किचन से ये खत्म हो गया तो आपको शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। 

राहु को शांत कर भाग्य चमकाने में मदद करती है अष्टधातु, लेकिन ये लोग न करें धारण

हल्दी
हल्दी का धार्मिक महत्व अधिक है। वास्तु के अनुसार हल्दी का गुरु ग्रह से संबंध होता है। ऐसे में अगर किचन में हल्दी खत्म हो जाती है तो जातक को गुरु दोष का सामना करना पड़ सकता है। इस दोष के कारण आपको धन हानि, वैभव की कमी या फिर काम में कोई न कोई बाधा पड़ जाना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

नमक
कई लोग नमक के डिब्बे को पूरा खत्म करने के बाद ही उसे भरते हैं। बल्कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे राहु की कुद्रष्टि जातक के ऊपर पड़ जाती है जिसके कारण आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। 

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इसका पालन करने से पहले ज्योतिषी से जरूर सलाह लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल