1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. घर के आंगन में लगाएं ये पेड़-पौधे, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

घर के आंगन में लगाएं ये पेड़-पौधे, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jun 30, 2022 07:06 pm IST,  Updated : Jun 30, 2022 07:07 pm IST

पेड़ पौधे से हमारे घर खूबसूरत बनते है साथ ही ये सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। वास्तु के अनुसार कई पेड़ पौधों को घर में लगाना बेहद शुभ होता है, वहीं कुछ को अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं पौधों को लगाते समय भी हमेशा वास्तु का ध्यान रखना चाहिए।

घर के आंगन में लगाएं ये...- India TV Hindi
घर के आंगन में लगाएं ये पेड़-पौधे

Highlights

  • इन पेड़-पौधे से नहीं होगी धन की कमी
  • ये पेड़ बनाएंगे आपको मालामाल
  • इन पेड़-पौधे से दूर होगी कंगाली

हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसके पास अच्छा खासा धन हो, जिससे वह अपने शौक पूरे कर सकें। वास्तु शास्त्र में तरह-तरह के उपाय बताए गए हैं उनमें से एक ये भी है कि आप अपने आंगन में इन पेड़-पौधे को लगाकर मालामाल भी बन सकते हैं। पेड़ लगाना पर्यावरण के लिए अच्छा होता है। लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ पेड़ आपकी किस्मत भी बदल सकते है।

वास्तु के अनुसार ये पेड़ बनाएंगे आपको मालामाल 

तुलसी का पौधा

घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से युक्त होता है। तुलसी का पत्ता पैसों की तिजोरी में रखने से धन की कमी नहीं होती है। एकादशी, रविवार, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण पर और रात के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।साथ ही बिना जरूरत के कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से दोष लगता है। बगैर आवश्यकता के तुलसी के पत्ते तोड़ना तुलसी का अपमान और नष्ट के बराबर होता है।

केले का पेड़

घर के आसपास केले का पेड़ लगाने पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में केले का पड़े लगाते समय याद रखें कि उसके आस-पास किसी भी तरह के कांटेदार पेड़-पौधे न लगाएं। 

मनी प्लांट

घर में मनी प्लांट लगाने से धन की कमी नहीं होती है। लोगों का व्यापार अच्छा चलता है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति होती है। मनी प्लांट को सीधी धूप से दूर रखना चाहिए अन्यथा यह सूखने लगेगी। सूखती हुई मनी प्लांट आर्थिक तंगी की ओर संकेत करती है।

नारियल

नारियल के पौधे का विशेष महत्व है। यह पौधा घर के आंगन में लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती है।

हरसिंगार 

हरसिंगार का पौधा घर में लगाने पर घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। लोगों के नकारात्मक विचार धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं।हरसिंगार के पेड़ को अपराजिता और शैफालिका के नाम से भी पुकारा जाता है। कहते हैं कि हरसिंगार के फूलों से बहुत प्यारी खुशबू आती है जिससे तनाव दूर होता है और दिमाग को रिलेक्स मिलने के साथ साथ सकारात्मकता आती है।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Monthly Horoscope July 2022: मेष से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना? किन राशियों पर होगी धनवर्षा

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं स्नेक प्लांट, बदल जाएगी आपकी फूटी किस्मत, होगी धन की बारिश

1 जुलाई को बन रहा है मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का बहुत ही शुभ संयोग, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips: भूलकर भी मंदिर में न रखें ये चीज़ें, परिवार पर आ सकती है आर्थिक तंगी !

Jagannath Rath Yatra 2022: जगन्नाथ रथ यात्रा के बारे में जानें विस्तार से, देखें जुलाई महीने के सभी व्रत और त्यौहार!

Jagannath Rath Yatra 2022: भगवान जगन्नाथ के रथ में नहीं लगाई जाती एक भी कील, बहुत कम लोग जानते हैं रथ से जुड़ी ये खास बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल