1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: भूलकर भी मंदिर में न रखें ये चीज़ें, परिवार पर आ सकती है आर्थिक तंगी !

Vastu Tips: भूलकर भी मंदिर में न रखें ये चीज़ें, परिवार पर आ सकती है आर्थिक तंगी !

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 30, 2022 02:08 pm IST,  Updated : Jun 30, 2022 04:01 pm IST

मंदिर का महत्व महज़ पूजा-पाठ तक नहीं होता। घर में बने मंदिर के जरिए आप भगवान से जुड़े रहते हैं। उनकी साधना करके आप उनसे अपनी बात कह सकते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Highlights

  • घर के मंदिर में भूलकर भी कभी खंडित मूर्ति न रखें
  • किसी भी भगवान के रौद्र रूप वाली मूर्ति घर में न रखें

Vastu Tips: हिंदू धर्म के अनुसार हर घर में एक मंदिरा होना बेहद जरूरी हैं और लगभग हर घर में मंदिर पाया भी जाता है। हालांकि आज के समय में लोग घर बनवाते वक्त इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि उनके घर में मंदिर के लिए अलग से जगह होनी चाहिए। मंदिर के बिना हर घर को अधूरा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिन घरों में मंदिर नहीं होता वहां नाकारात्मक सोच का वास होता है। साथ ही उस घर में कई वास्तु दोष भी मौजूद होते हैं। 

मंदिर का महत्व महज़ पूजा-पाठ तक नहीं होता। घर में बने मंदिर के जरिए आप भगवान से जुड़े रहते हैं। उनकी साधना करके आप उनसे अपनी बात कह सकते हैं। लेकिन अक्सर लोग अधूरी जानकारी के चलते अपने मंदिर में कई ऐसी चीज़ें रख देते हैं, जिनके प्रभाव से उस घर में कंगाली छाने लगती है। आज हम आपको बताएंगे कि आपके अपने मंदिर में कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए। 

Vastu Tips
Image Source : FREEPIKVastu Tips

मंदिर में कभी भी खंडित मूर्ति न रखें

वास्तु शास्त्रों के मुताबिक घर के मंदिर खंडित मूर्ति को विराजमान नहीं करवा चाहिए। मंदिर के लिए हमेशा ऐसी भगवान की मूर्ति का चुनाव करें जो कहीं से भी टूटी या बेरंग न हो। यदि आपके मंदिर में रखी हुई मूर्ति खंडित है तो ये भगवान का अपमान माना जाता है। ऐसे में आप उस खंडित मूर्ति को किसी नहर या नदी में विसर्जित कर दें। 

मंदिर में केवल एक मूर्ति ही रखें

हमने अक्सर देखा है लोगों को अपने मंदिर को सजाते हुए। कई लोग अपने घर के मंदिर में एक साथ कई सारे भगवान की मूर्ति रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक एक जगह पर केवल एक ही भगवान की मूर्ति होनी चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो मूर्तियां आपस लड़ने लगती हैं। जिसके चलते घर के लोगों को बीमारी घेर लेती है।

किसी भी भगवान के रौद्र रूप वाली मूर्ति न रखें

हिंदू धर्म के अनुसार कभी भी अपने घर के मंदिर में किसी भी भगवान की रौद्र रूप वाली मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान का क्रोध उस घर पर पड़ता है। जिसके चलते आपके सारे काम बिगड़ सकते हैं। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता

ये भी पढ़िए

Vastu Shastra: कॉन्फिडेंस की कमी के कारण नहीं ले पाते हैं सही फैसला, आज ही घर ले आएं लाफिंग बुद्धा

Jagannath Rath Yatra 2022: जगन्नाथ रथ यात्रा के बारे में जानें विस्तार से, देखें जुलाई महीने के सभी व्रत और त्यौहार!

Jagannath Rath Yatra 2022: भगवान जगन्नाथ के रथ में नहीं लगाई जाती एक भी कील, बहुत कम लोग जानते हैं रथ से जुड़ी ये खास बातें

Sawan 2022: कब है सावन का पहला सोमवार? जानिए महत्व और पूजा विधि

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल