1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Sawan 2022: कब है सावन का पहला सोमवार? जानिए महत्व और पूजा विधि

Sawan 2022: कब है सावन का पहला सोमवार? जानिए महत्व और पूजा विधि

 Published : Jun 29, 2022 04:11 pm IST,  Updated : Jun 29, 2022 04:11 pm IST

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना गया है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से कष्ट दूर होते हैं।

सावन में करें भगवान...- India TV Hindi
सावन में करें भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना 

शास्त्रों के अनुसार सावन महीने को बहुत ही पवित्र माह माना जाता है। सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में जो व्यक्ति सोमवार के व्रत रखता है, भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में कब से है सावन का महीना।

ज्योतिषियों के अनुसार सावन माह 14 जुलाई 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त हो रहा है।

सावन सोमवार की तारीख

सावन सोमवार का पहला व्रत - 18 जुलाई 2022, सोमवार

सावन सोमवार का दूसरा व्रत - 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन सोमवार का तीसरा व्रत - 01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन सोमवार का चौथा व्रत - 08 अगस्त 2022, सोमवार
सावन मास का अंतिम दिन - 12 अगस्त 2022, शुक्रवार

सावन सोमवार पूजा विधि

सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें। अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत का संकल्प करें। सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करें। भोलेनाथ को अक्षत्, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र चढ़ाएं।

साथ ही सामग्री चढ़ाते समय ओम् नम: शिवाय शिवाय नम: का उच्चारण करें और चंदन का तिलक लगाएं। सावन के सोमवार के व्रत के दिन सोमवार व्रत कथा अवश्य पढ़े तथा अंतिम में उनकी आरती करें। प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी शक्कर का भोग लगाएं। उस प्रसाद को सब में बांटे और स्वयं खाएं।

इसे भी पढ़ें-

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर कंडोम कंपनी ने दी ऐसी बधाई, पढ़कर रणबीर भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

RHTDM Remake: कैसी होगी 'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक? R Madhavan ने दिया अजीब जवाब

Randeep Hooda ने निभाया अपना वादा, सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर को दी मुखाग्नि

क्या जादूगरनी के रूप में छाने को तैयार हैं कटरीना कैफ? सामने आई 'फोन भूत' की रिलीज़ डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल