1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu: कभी भी घर की इस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो झेलनी पड़ेगी पैसों की कमी

Vastu: कभी भी घर की इस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं तो झेलनी पड़ेगी पैसों की कमी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 27, 2022 11:46 am IST,  Updated : Jun 27, 2022 11:46 am IST

Vastu Tips for Tulsi:आज हम आपको बताएंगे कि घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सही दिशा कौन सी है। आइए जानते हैं।

Vastu Tips for Tulsi - India TV Hindi
Vastu Tips for Tulsi  Image Source : INDIA TV

Vastu Tips for Tulsi: शास्त्रों में तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्‍व काफी अधिक बताया गया है। वास्‍तु के हिसाब से भी यह बेहद खास होता है। मान्यता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है और नियमित रूप से तुलसी जी की पूजा करने से लक्ष्‍मी मां खुश होकर अपनी कृपा भी बरसाती हैं। 

कहते हैं कि इस पौधे को घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जहां तुलसी के पौधे को सही दिशा में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है, तो वहीं अगर आप इसे गलत दिशा में लगाते हैं तो यह आपके पूरे परिवार को परेशानी में डाल सकता है? जी हां, गलत दिशा में लगा तुलसी का पौधा न सिर्फ सूख जाता है बल्कि इससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। 

तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए सही दिशा कौन सी है। आइए जानते हैं। 

इस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण दिशा की ओर तुलसी का पौधा लगाना अशुभ माना गया है क्योंकि इस दिशा का संबंध पितर से होता है। इसलिए इस दिशा में कभी भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से जीवन में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व या उत्तर की दिशा में भी लगाया जा सकता है। इस दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता

ये भी पढ़ें - 

Mangal Gochar 2022: 27 जून को मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर, इन 4 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Vastu:आर्थिक तंगी की समस्या से हैं परेशान? तो लाफिंग बुद्धा से दूर होगी ये समस्या, बस करें ये काम

Chanakya Niti: दूसरों के सामने बार-बार ना करें इस बात का जिक्र, वरना आप पर ही पड़ सकता है भारी

Vastu: गणेश पूजन में न करें ये वर्जित काम, इन कामों को करने की भी होती है मनाही

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल