1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स : दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगवाएं खिड़कियां, पड़ेगा बुरा असर

वास्तु टिप्स : दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगवाएं खिड़कियां, पड़ेगा बुरा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2022 06:58 am IST,  Updated : Jan 29, 2022 07:01 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश कर घर में संकट उत्पन्न कर सकती है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Highlights

  • खिड़कियों कि लिए पूर्व, उत्तर और पश्चिम दिशा को ही सबसे उत्तम माना जाता है।
  • इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए खिड़कियों की दिशा के बारे में। घर हो, फ्लैट हो,ऑफिस हो या बिल्डिंग सब जगह खिड़कियों का होना बेहद जरूरी है क्योकि यहां से ताजी हवा, रोशनी और सकारात्मक उर्जा अंदर प्रवेश करती है, जिनका सीधा असर वहां रहने वाले या काम कर रहे लोगों के माहौल पर पड़ता है। इसलिए इनका निर्माण करवाते समय वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश कर घर में संकट उत्पन्न कर सकती है।

आखिर किस दिशा में खिड़कियां लगवाना अच्छा रहता है और किस दिशा में नहीं। घर, फ्लैट, ऑफिस या बिल्डिंग, सब जगह खिड़कियों कि लिए पूर्व, उत्तर और पश्चिम दिशा को ही सबसे उत्तम माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। लेकिन दक्षिण दिशा में कभी भी खिड़की नहीं बनवानी चाहिए। 

 Vastu Tips: किस दिशा में पैसे रखने से होती है मां लक्ष्मी की कृपा?

वास्तु टिप्स : दक्षिण-पूर्व दिशा में ना कराएं ये रंग, पड़ेगा बुरा प्रभाव

Vastu Tips: आग्नेय कोण में लाल रंग करवाने के क्या हैं फायदे और नुकसान?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल