1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: व्यापार में दिनरात होगी तरक्की, बस दुकान में ऐसे करें प्रवेश और इस दिशा में बैठें

वास्तु टिप्स: व्यापार में दिनरात होगी तरक्की, बस दुकान में ऐसे करें प्रवेश और इस दिशा में बैठें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2022 07:17 am IST,  Updated : Mar 01, 2022 07:17 am IST

दुकान के अंदर प्रवेश करते समय फर्श को छूते हुए सबसे पहले दुकान में अपना दायां पैर रखें। इससे दुकान में बढ़ोतरी होती है और आपका मन भी प्रसन्न रहता है।

वास्तु टिप्स- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK

Highlights

  • सबसे पहले अपने जूते चप्पल मुख्य द्वार से बाहर थोड़ा साइड में उतार दें
  • दुकान के अंदर प्रवेश करते समय फर्श को छूते हुए सबसे पहले दुकान में अपना दायां पैर रखें
  • इससे दुकान में बढ़ोतरी होती है और आपका मन भी प्रसन्न रहता है

व्यापार शुरू करते समय हम तमाम बातों का ध्यान रखते हैं, लेकिन कुछ बातों को नजरअंजाद कर देते हैं जैसे दुकान में दुकानदार के प्रवेश और उसके बैठने की दिशा के बारे में। इन बातों का भी व्यापार के चलने न चलने में विशेष महत्व होता है।

जब आप अपनी दुकान खोलने के लिए जाएं तो सबसे पहले अपने जूते चप्पल मुख्य द्वार से बाहर थोड़ा साइड में उतार दें और दुकान के अंदर प्रवेश करते समय फर्श को छूते हुए सबसे पहले दुकान में अपना दायां पैर रखें। इससे दुकान में बढ़ोतरी होती है और आपका मन भी प्रसन्न रहता है। इसके अलावा दुकानदार के बैठने की दिशा से भी बिजनेस पर प्रभाव पड़ता है।

वास्तु के अनुसार दुकानदार को उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठना चाहिए। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसलिए अगर आप इस दिशा में मुंह करके बैठते हैं तो आपके ऊपर कुबेर देवता की कृपा बनी रहती है और धन की कमी कभी नहीं रहती है।

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल