1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: ऐसे करें कपूर का इस्तेमाल, धन-धान्य और खुशियों की नहीं होगी कमी

Vastu Tips: ऐसे करें कपूर का इस्तेमाल, धन-धान्य और खुशियों की नहीं होगी कमी

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 22, 2022 11:34 am IST,  Updated : May 22, 2022 11:34 am IST

Vastu Tips: कपूर का इस्तेमाल पूजा में दीपक जलाने के लिए होता है। मगर इसका उपयोग वास्तुदोष के निवारण के लिए भी किया जाता है। 

कपूर- India TV Hindi
कपूर Image Source : FLICKR/SUDEEPBHATTA

Highlights

  • कपूर को लौंग के साथ जलाना शुभ माना जाता है
  • कपूर का इस्तेमाल पूजा के अलावा वास्तुदोष निवारण के लिए भी होता है

Vastu Tips: हमारे घर में मौजूद चीजों का हमारी जिंदगी पर खास प्रभाव पड़ता है। घर में चीजों के रखरखाव से लेकर पूजा पाठ से जुड़ी चीजों का हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में वास्तु दोष होने से सुख-शांति और परिवार की उन्नति में बाधा पैदा होती है। वास्तु दोष के कारण जो नकारात्मक ऊर्जा घर करने लगती है। ऐसे में आसान से उपायों को अपनाकर हम घर का वास्तु दोष ठीक कर सकते हैं।

वास्तु शास्त्र में घर के दोष को दूर करने के लिए कपूर को बेहद जरूरी माना गया है। आइए जानते हैं कपूर के कुछ ऐसे उपाय, जो वास्तु दोष को दूर करने में मदद कर सकते हैं। 

वास्तु को लेकर किए जाने वाले कपूर के उपाय

  • कपूर का इस्तेमाल घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए किया जाता है। 
  • पूजा के स्थान पर रोजाना सुबह-शाम कपूर को देसी घी में कपूर को डुबोकर जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।
  • घर की बरकत को कायम रखने के लिए रात में किचन का सारा काम खत्म होने के बाद साफ जगह पर एक कटोरी में लौंग और कपूर को जलाएं। 
  • कपूर को लौंग के साथ जला कर पूरे घर में घुमाने से अगर करियर में बार-बार किसी तरह की बाधाएं आ रही हैं। ऐसा करने से दूर हो जाएंगी।
  • अगर आप नहाने के पान में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालकर फिर स्नान करते हैं। तो इससे आपके शरीर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही ऐसा करने से शरीर फुर्तीला बनता है और भाग्य प्रबल होता है।
  • घर के अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रोज शाम को कपूर जलाने से धन की वृद्धि होने के साथ सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: भूलकर भी बेड के नीचे न रखें ये चीजें, पति-पत्नी के रिश्ते में आ जाती है अनबन 

Santoshi Mata Vrat: शुक्रवार को क्यों नहीं खाते हैं खट्टा? जानिए मां संतोषी व्रत की पूजा विधि 

Vastu Tips: झाड़ू पर पैर लगाने से होती है ये परेशानी, भूलकर भी न करें ऐसा काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल