1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vrat-Festivals of April 2022: चैत्र नवरात्रि से हनुमान जयंती तक, जानिए अप्रैल महीने के व्रत-त्यौहार

Vrat-Festivals of April 2022: चैत्र नवरात्रि से हनुमान जयंती तक, जानिए अप्रैल महीने के व्रत-त्यौहार

 Published : Mar 31, 2022 01:06 pm IST,  Updated : Mar 31, 2022 01:12 pm IST

अप्रैल का महीना अमावस्या से शुरू हो रहा है और अमावस्या के साथ ही माह खत्म हो रहा है। इस माह राहु-केतु गोचर भी कर रहे हैं और सूर्य ग्रहण भी है। आइए जानते हैं कि अप्रैल माह में कौन-कौन से व्रत और त्यौहार कब पड़ने वाले हैं।

Vrat-Festivals of April 2022- India TV Hindi
Vrat-Festivals of April 2022 Image Source : PIXABAY

Highlights

  • अप्रैल का महीना हिंदुओं के लिए काफी अहम होता है।
  • अप्रैल महीने में नवरात्रि, दुर्गाष्टमी और रामनवमी जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं।
  • इस महीने गुड़ी पड़वा, हनुमान जयंती और गणगौर का पर्व भी मनाया जाता है।

Hindu Festivals of April 2022: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार भले ही साल जनवरी से शुरू होता है, मगर हिंदू कैलेंडर के अनुसार ये नया साल चैत्र से शुरू होता है, जो कि अप्रैल महीने में होता है। अप्रैल में और कौन-कौन से व्रत और त्यौहार हैं, इसकी जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं। अप्रैल का महीना हिंदुओं के लिए काफी अहम होता है, क्योंकि इस महीने में ही नवरात्रि, दुर्गाष्टमी और रामनवमी जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इस महीने गुड़ी पड़वा, हनुमान जयंती और गणगौर से पर्व भी होते हैं। अप्रैल का महीना अमावस्या से शुरू हो रहा है और अमावस्या के साथ ही माह खत्म हो रहा है। इस माह राहु-केतु गोचर भी कर रहे हैं और सूर्य ग्रहण भी है। आइए जानते हैं कि अप्रैल माह में कौन-कौन से व्रत और त्यौहार कब पड़ने वाले हैं। 

वास्तु टिप्स: पर्स में कभी न रखें ये चीजें, नहीं तो रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

Vrat-Festivals of April 2022 

  • 1 अप्रैल - चैत्र अमावस्या, अप्रैल फूल दिवस
  • 2 अप्रैल- चैत्र नवरात्रि शुभारंभ, मास शुक्ल पक्षारम्भ, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, गुड़ी पड़वा
  • 3 अप्रैल- मां ब्रह्मचारिणी पूजा. रमजान के रोजे शुरू
  • 4 अप्रैल-  गणगौर पूजा, गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, मां चंद्रघंटा पूजा
  • 5 अप्रैल - विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा
  • 6 अप्रैल- रोहिणी व्रत, स्कंद षष्ठी, मां स्कन्दमाता पूजा
  • 7 अप्रैल- यमुना छठ, मां कात्यायनी पूजा
  • 8 अप्रैल- वासन्ती दुर्गा पूजारम्भ, महासप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
  • 9 अप्रैल - दुर्गाअष्टमी व्रत, कन्या पूजा, माहागौरी पूजा, महाष्टमी
  • 10 अप्रैल-  नवमी व्रत, रामनवमी
  • 11 अप्रैल- नवरात्रि पारण
  • 12 अप्रैल - कामदा एकादशी व्रत 
  • 13 अप्रैल- कामदा एकादशी व्रत वैष्णव
  • 14 अप्रैल- प्रदोष व्रत, मेष संक्रांति, महावीर जयंती, आंबेडकर जयंती, बैसाखी, हिन्दू नववर्ष प्रारंभ
  • 15 अप्रैल- गुड फ्राइडे
  • 16 अप्रैल- पूर्णिमा व्रत, हनुमान जयंती
  • 17 अप्रैल-  वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ, ईस्टर
  • 19 अप्रैल - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, अंगारकी चतुर्थी
  • 21 अप्रैल- राष्ट्रीय वैशाख मास आरम्भ। 
  • 22 अप्रैल- पृथ्वी दिवस
  • 23 अप्रैल- श्री शीतलासप्तमी व्रत, कालाष्टमी।
  • 26 अप्रैल- वरुथिनी एकादशी व्रत, श्री वल्लभाचार्य जयन्ती।
  • 28 अप्रैल- प्रदोष  व्रत।
  • 29 अप्रैल- मासिक शिवरात्रि व्रत।
  • 30 अप्रैल- स्नान - दान - श्राद्धादि की शनिवार वारी अमावस्या।

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए गुरुवार को पीपल के पत्ते के साथ करें ये उपाय, होगा चमत्कार

ग्रहों का गोचर और सूर्य ग्रहण 

  • 7 अप्रैल- मंगल ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश
  • 8 अप्रैल- बुध ग्रह का मीन राशि में प्रवेश 
  • 11 अप्रैल- राहु की वक्री दशा मेष राशि में 
  • 11 अप्रैल- केतु का तुला राशि में प्रवेश 
  • 13 अप्रैल- गुरु का मीन राशि में प्रवेश
  • 14 अप्रैल- सूर्य का मेष राशि में प्रवेश 
  • 24 अप्रैल- बुध का मेष राशि में प्रवेश 
  • 27 अप्रैल- शुक्र का मीन राशि में प्रवेश 
  • 28 अप्रैल- शनि का कुंभ राशि में प्रवेश 
  • 30 अप्रैल-  सूर्य ग्रहण 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल