1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. Beware: किस करें पर संभलकर, हो सकती है ये बीमारी

Beware: किस करें पर संभलकर, हो सकती है ये बीमारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2017 08:56 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 09:11 pm IST

किसी को अगर आप प्यार से चूमते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है। आप किसिंग डिजिज की गिरफ्त में आ सकते हैं। यह बीमारी लार के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पहुंच सकती है।

Kissing- India TV Hindi
Kissing

नई दिल्ली: किसी को अगर आप प्यार से चूमते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है। आप किसिंग डिजिज की गिरफ्त में आ सकते हैं। यह बीमारी लार के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पहुंच सकती है। एक-दूसरे का जूठा खाने या पानी पीने से भी आप इस बीमारी की गिरफ्त में आ सकते हैं।

 एपस्टीन-बार वायरस (EBV) से होती है बीमारी

डॉक्टर्स के मुताबिक यह बीमारी शरीर में एपस्टीन-बार वायरस (EBV) फैलने की वजह से होती है। यह वायरस शरीर में मोनोन्यूक्लिओसिस इन्फेक्शन फैलाता है। यह लार के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इस वायरस से प्रभावित होने पर हेपेटाइटिस या एनिमिया जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। (रिसर्च में हुआ खुलासा, इस कारण महिलाओं को पसंद होते हैं लहसुन खाने वाले पुरुष)

किसिंग डिजिज के लक्षण

अगर आप EBV वायरस की चपेट में आ जाते हैं तो लंबे समय तक बुखार का रहना इसका प्रारंभिक लक्षण है। इसके साथ ही पीड़ित शख्स कमजोरी और थकान भी महसूस करता है। सिर में और गले में लगातार दर्द रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल