1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. अपने पार्टनर से कभी न कहें ये 8 बातें, वर्ना आपकी खैर नहीं

अपने पार्टनर से कभी न कहें ये 8 बातें, वर्ना आपकी खैर नहीं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 17, 2015 08:51 pm IST,  Updated : Dec 17, 2015 08:51 pm IST

नई दिल्ली: आमतौर पर लड़के अपनी पार्टनर से खुलकर बातें करते हैं और काफी सारी ऐसी बातें भी बातों बातों में कह जाते हैं जो आमतौर पर नहीं कहनी चाहिए। कुछ बातें ऐसी भी होती

couple- India TV Hindi
couple

नई दिल्ली: आमतौर पर लड़के अपनी पार्टनर से खुलकर बातें करते हैं और काफी सारी ऐसी बातें भी बातों बातों में कह जाते हैं जो आमतौर पर नहीं कहनी चाहिए। कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जिनकी वजह से आपका पार्टनर आपसे नाराज भी हो सकता है। इसलिए आपको बातचीत के दौरान थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।

आज की पीढ़ी के लड़के अगर चाहते हैं कि उनके उनकी प्रेमिका के साथ संबंध मुधर रहें तो उन्हें इस बात का बराबर ख्याल रखना चाहिए कि क्या कब बोलना है। आज हम आपको अपनी खबर के जरिए ऐसी ही कुछ बातें बताएंगे जिन्हें भूलकर भी अपने पार्टनर के सामने नहीं करना चाहिए। जानिए पार्टनर के सामने किस तरह की बातें कभी न करें।

लड़की की डाइट पर टिप्पणी न करें-

अगर आप अपनी प्रेमिका के साथ बैठे डिनर या लंच कर रहे हैं तो आप उसकी डाईट पर भूलकर भी टिप्पणीं न करें आप ये कभी न कहें कि “क्या तुम इतना खा लोगी?” आप भले ही इस बात को मजाक में कहें लेकिन आपकी प्रेमिका इसे अलग अर्थों में लेकर आपसे नाराज भी हो सकती है।

आपकी प्रेमिका यह भी सोच सकती है कि आप उसे ज्यादा खाना खाने वाली या मोटी कहकर चिढ़ाना चाहते हैं, लड़कियां इस बात को कतई बर्दाश्त नहीं करती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें लड़कियों के सामने क्या कभी न कहें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल