1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. New Year 2019: नए साल पर अपने आप से करें ये 5 वादे, बदल जाएगी जिंदगी

New Year 2019: नए साल पर अपने आप से करें ये 5 वादे, बदल जाएगी जिंदगी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2019 08:37 am IST,  Updated : Jan 01, 2019 08:37 am IST

 नए साल का आगाज हो चुका है। और इस नए साल की शुरुआत पॉजिटिव बातों से होनी चाहिए। जी हां हम बात कर रहे हैं नए साल का पहला दिन अपने आप से कुछ खास वादे करिए। यह ऐसे वादे होने चाहिए जिससे आप जिंदगी में एक नए आयाम हो हासिल कर सके।

Happy New Year 2019- India TV Hindi
Happy New Year 2019

नई दिल्ली: नए साल का आगाज हो चुका है। और इस नए साल की शुरुआत पॉजिटिव बातों से होनी चाहिए। जी हां हम बात कर रहे हैं नए साल का पहला दिन अपने आप से कुछ खास वादे करिए। यह ऐसे वादे होने चाहिए जिससे आप जिंदगी में एक नए आयाम हो हासिल कर सके।

नए साल को लेकर हर व्यक्ति बेहद उत्साहित रहता है। कभी इस साल की गई गलतियों को ना दोहराने की कसम तो कभी नई ऊर्जा के साथ मन लगाकर सफलता की तरफ कदम बढ़ाने की सोच उसके मन में उड़ान भर रही होती है। ऐसे में अगर आप नए साल में खुद से ये 5 नए संकल्प कर लेंगे तो यकीन मानिए आपकी जिंदगी बदल जाएगी। 

फिटनेस गोल 

लाइफ में सफल होने के लिए सबसे पहले आपको खुद को फिट रखना होगा। एक स्वास्थ्य शरीर एक स्वास्थ्य मस्तिष्क का निर्माण करता है। आजकल लोगों की सबसे बड़ी समस्या है उनका बढ़ता वजन।जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं वो साल 2019 में अपने लिए फिटनेस गोल तय कर सकते हैं। जिसमें सुबह जल्दी उठकर जिम जाने से लेकर कसरत या योग जैसी चीजों को अपने रूटिन में शामिल कर सकते हैं। 

ट्रैवल गोल
नए साल की शुरुआत आप पुराने साल की थकान और तनाव को एक खुशनुमा सफर तय करके भी दूर कर सकते हैं। नए साल में तय कीजिए आपको कहां जाना हैं और बस बस्ता उठाए निकल पड़े खुद के लिए सुकून तलाशने। ऐसा करने से आप पूरा साल फ्रेश फील करेंगे।

रिलेशनशिप गोल
अपनी सफलता और नाकामी को शेयर करने के लिए हर समय आपको अपने अपनों की जरूरत महसूस होती है।ऐसे में आपकी लाइफ में कई ऐसे लोग मौजूद होते हैं जिनका आपको जीवन में अहम रोल होता है।नए साल में उन सभी लोगों को अहसास करवाएं कि वो लोग आपके लिए क्या मायने रखते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्ते और भी गहरे हो सकते हैं।  

टेक गोल
आज के समय में लोग अपनों से ज्यादा इंटरनेट और मोबाइल पर ही लगे रहते हैं। जिसकी वजह से आपका अधिकतर समय बेवजह ही नष्ट हो जाता है। नए साल में आप यह तय कर सकते हैं कि गैजेट के साथ दिन में आप कितना समय बिताएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल