1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. कहीं आप यौन अपमानजनक रिश्ते की शिकार तो नहीं?

कहीं आप यौन अपमानजनक रिश्ते की शिकार तो नहीं?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 15, 2015 04:00 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 09:50 pm IST

अक़्सर देखा गया है कि शादी के बाद रिश्ते बदल जाते हैं और कई बार तो इतने ख़राब हो जाते हैं कि महिलाएं आत्महत्या तक कर लेती हैं। दरअसल यौन अपमानजनक रिश्ते में आपको वही

abusivehusband- India TV Hindi
abusivehusband

अक़्सर देखा गया है कि शादी के बाद रिश्ते बदल जाते हैं और कई बार तो इतने ख़राब हो जाते हैं कि महिलाएं आत्महत्या तक कर लेती हैं। दरअसल यौन अपमानजनक रिश्ते में आपको वही व्यक्ति हमेशा अपमानित करने लगता है या आपको शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगता है जिससे आपको बेहद प्यार था।

यौन अपमानजनक रिश्तों के कई लक्षण होते हैं। सबसे ख़ास लक्षण है अपने पार्टनर से डर लगना। इस स्थित में आपको बिना काम के अपने पार्टनर के आगे पीछे घूमना पड़ता है। वो लगातार आप पर नज़र रखने लगता है और अपनी हर बात मनवाने लगता है। यह है एक अस्वस्थ्य रिश्ते की शुरुआत। जैसे ही आपको लगता है कि आपके साथी का व्यवहार आपके प्रति अपमानजनक हो रहा है तो उसे बढ़ने नहीं दे उसे उसी समय रोकने की कोशिश करें। ऐसी स्थिति में आपके चुप रहने से ये तकलीफ़ ख़त्म होने की बजाय बढ़ती जाती है।  

क्या कारण है यौन अपमानजनक रिश्तों का?

 
यौन अपमानजनक रिश्तों का केवल एक ही मक़सद  होता है आपको डराकर, धमाकर या हर बात में नीचा दिखाकर आप पर पूरी तरह से क़ाबू करना। अगर इससे भी बात नहीं बनती है तो आप व आपके आसपास के लोगों से मारपीट भी शुरु हो सकती है।  

यौन अपमानजनक रिश्ते की शुरुआत अचानक नहीं होती है। धीरे धीरे इसके लक्षण भयानक रुप ले लेते हैं। इसके लक्षण अलग-अलग लोगों में अलग होते हैं लेकिन लक्षण ऐसे हैं जो सामान्य होते हैं।  

जीवन पर पूरी तरह क़ाबू

- ऐसा पुरुष हर समय आप पर नज़र रखता जैसै कि आप कहां है, क्या कर रहीं हैं और किसके साथ हैं।
- वो आपको कहीं जाने से रोकने की कोशिश करेगा और लोगों से मिलने पर भी रोक लगाएगा।
- वो आपको आपके मनपसंद काम नहीं करने देगा और बार-बार उसमें अड़चनें पैदा करेगा।   

जलन

- वो जलन के मारे आप पर बिला वजह फ्लर्टी होने व अविश्वासी होने का आरोप लगाने लगेगा।
- अपने बुरे बर्ताव से आपको अपने परिवार वालों व दोस्तों से दूर रखेगा।
- आपको किसी पुरुष के साथ दोस्ती नहीं करने देगा और अगर आपका किसी पुरुष से पाक रिश्ता है तो भी वो आपका चरित्रहनन करेगा।

ज़लील करना

- वह आपको हमेशा नीचा दिखाकर ज़लील करेगा और आपके हर काम में कमी निकलेगा।
- वो आपको लोगों के सामने बेइज्ज़त शर्मिंदा करेगा।
- भले ही आप कितना भी हुनरमंद या सुंदर हों, वो उसे छोटा साबित करने की कोशिश करेगा।
- वो आपको नीचा दिखाने के लिये आपकी तुलना अन्य लोगों के साथ करेगा।  
- वो रिश्ते में होने वाली सभी समस्याओं के लिए आपको ही दोषी ठहराएगा।

डराना व धमकाना

- वो रिश्ते ख़राब होने के बावजूद आपको डरा धमकाकर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करेगा।
- वो चिल्लाकर, चीख़कर और नाराज़ होकर जानबूझ कर उन चीज़ों को तोड़ेगा जो आपकी प्रिय हैं।
- वो न सिर्फ़ आपके मारपीट करेगा बल्कि आपके परिवार वालों या दोस्तों के साथ भी मारपीट कर सकता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल