1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. जा रहे हैं हनीमून पर तो होटल बुक करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

जा रहे हैं हनीमून पर तो होटल बुक करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Apr 08, 2018 04:09 pm IST

शादी के बाद हनीमून आपकी प्यार भरी जिंदगी की ओर पहला कदम होता है। हनीमून कपल्स को एक दूसरे के नजदीक लाने में काफी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन कपल्स हनीमून के लिए होटल बुक करवाते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं जानिए क्या हैं वो गलतियां।

couple- India TV Hindi
couple

नई दिल्ली: शादी के बाद हनीमून आपकी प्यार भरी जिंदगी की ओर पहला कदम होता है। हनीमून कपल्स को एक दूसरे के नजदीक लाने में काफी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन कपल्स हनीमून के लिए होटल बुक करवाते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं जानिए क्या हैं वो गलतियां।

लेट बुकिंग

हनीमून के लिए जगह चुनने के तुरंत बाद ही होटल बुक कर लेना चाहिए। देरी की वजह से हो सकता है कि आपको अच्छा होटल न मिले। या फिर ये भी हो सकता है कि आपको उस होटल रूम के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ें।

पार्टनर की राय
हनीमून के प्लान को लेकर कपल्स एक दूसरे से बातचीत जरूर कर लें। अगर आप बातचीत नहीं करेंगे तो अपने हनीमून को यादगार नहीं बना पाएंगे। अपने पार्टनर से जरूर पूछें कि वो अपना हनीमून कैसे मनाना चाहती है। हर लड़की का अपने हनीमून को लेकर कुछ सपना होता है। उसे पूरा करने की कोशिश करें।

प्रोफेशनल्स की मदद
अगर आपको हनीमून प्लान करने में दिक्कत आ रही है तो किसी प्रोफेशनल से मदद लेने में हिचके नहीं। चंद पैसों की वजह से आप अपनी हनीमून खराब न करें। प्रफेशनल की मदद से आप सही जगह का चुनाव कर पाएंगे और अपने हनीमून को खुशनुमा बना पाएंगे।

बजट बनाना
अपने हनीमून का बजट पहले से ही तैयार कर लें। इसमें छोटे से छोटे खर्च को शामिल करें। जिन्हें छोटा खर्च समझकर आप छोड़ देते हैं बाद में वही आपके लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल