Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. अपने एक्स से करना चाहते है दोस्ती, तो भूलकर भी न करें इस बातों का जिक्र

अपने एक्स से करना चाहते है दोस्ती, तो भूलकर भी न करें इस बातों का जिक्र

Written By: Shivani Singh @@lastshivani Published : Aug 22, 2018 10:44 am IST, Updated : Aug 22, 2018 10:44 am IST

अगर आप वास्तव में अपने एक्स के साथ दोस्ती रखना चाहते है तो इन नियम को मानना बहुत ही जरुरी है। नहीं तो आप उससे दूर ही रहे तो बेहतर है। जानिए इन नियमों के बारें में।

relationship- India TV Hindi
relationship

नई दिल्ली: अपने एक्स बॉयफ्रेंड को दोस्त बना पाना बहुत ही कठिन होता है। बहुत ही कम लोग होते ह जो इसे मैनेज कर पाते है। क्योंकि उन्हें देखकर ही आपको पुरानी बातें याद आने लगती है। इतना ही नहीं एक अच्छा दोस्त बनना मुश्किल हो जाता है क्योंकि दोस्त के रुप में एक्स के साथ बातचीत में थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप वास्तव में अपने एक्स के साथ दोस्ती रखना चाहते है तो इन नियम को मानना बहुत ही जरुरी है। नहीं तो आप उससे दूर ही रहे तो बेहतर है। जानिए इन नियमों के बारें में।

 
पुरानी यादों का ताजा करना
अपने एक्स के साथ पुरानी यादे ताजे करने की कोशिश न करें। इससे आपके द्वारा की गई दोस्ती का प्रयास असफल हो सकता है।

नई नवलाइफ के बारें
अपने एक्स के साथ दोस्ती रखना चाहते है तो भूलकर भी उससे उनकी लवलाइफ के बारे में न पूछे। इससे वह इमोशनल हो सकता है। या फिर आप लोगों की रोमाटिंक लाइफ की यादें ताजा हो सकती है। जिसके कारण आप अपनी दोस्ती भी खो सकते है।

डेटिंग लाइफ
अगर आप चाहते है कि आपकी दोस्ती एक्स से ठीक रहे। तो अपनी डेटिंग लाइफ के बारें में बताने से बचे। अगर आपने उसे बताया तो उस इस बात का एहसास होगा कि आप उसे जलाने की कोशिश कर रहे हो। या फिर यह भी हो सकता है कि आपकी बात को वह समझे कि तुम नहीं तो में दूसरा लाइफ पार्टनर सर्च कर लिया है। जो कि दोस्ती में दरार डाल सकता है।

पैचअप के बारें में सोचना
कई कपल्स होते है जो किसी कारणवश अलग हो जाते है, लेकिन दोस्ती करते है। अगर उनके बीच दोस्ती अच्छे से निभ गई तो उसे फिर रिश्ते में बदलने की कोशिश करते है। जो कि आपकी दोस्ती के लिए सबसे बुरा है। इतना ही नहीं अगर आप अपने दिमाग में पैचअप की बात लेकर चल रहे है। तो फिर आप अपने एक्स से कभी भी दोस्ती नहीं कर पाएंगे।  

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement